World Cup 2023: पहले बाउंड्री पर लिया शानदार कैच, फिर झटका विकेट, दिल्ली में छाया मुम्बईया लड़का
63 के स्कोर पर अफगानिस्तान के टॉप 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन।
अद्यतन - Oct 11, 2023 3:39 pm

भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानी कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक गलत साबित होता हुआ दिखा है। अफगानिस्तान की टीम 13 ओवर में अपने टॉप 3 बल्लेबाजों को खो चुकी है।
टीम को पहला झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा जो 22 रन बनाकर आउट हुए और उस वक्त टीम का स्कोर 32 रन था। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए गुरबाज और रहमत शाह के बीच छोटी सी साझेदारी जरूर हुई लेकिन 13वें ओवर में गुरबाज भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके ठीक बाद ही रहमत शाह भी शार्दुल ठाकुर की गेंद पर LBW आउट हो गए। जल्दी-जल्दी तीन विकेट गिरने से अफगानिस्तान की टीम फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रही है।
जीत के साथ भारत ने किया था अपने अभियान का आगाज
बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी जबकि अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ भारत इस मैच को जीतकर दो अंक और हासिल करना चाहेगी वहीं दूसरी और अफगानिस्तान इस मैच को अपने नाम करके अपने अंक का खाता खोलना चाहेगी।
फिलहाल भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की है लेकिन उन्हें अपनी विरोधी टीम को कम से कम स्कोर में रोकना होगा। वैसे तो इस पिच पर काफी रन बनते हैं और बल्लेबाजों को यहां बल्लेबाजी करने में काफी अच्छा लगता है। लेकिन भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द अफगानिस्तान को ऑलआउट करना चाहेंगे।
IND v AFG मैच के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
अफगानिस्तान (Afghanistan):
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
यह भी पढ़ें: तो क्या अब क्रिकेट को अलविदा कह देंगे हार्दिक पांड्या?