ODI World Cup 2023: वनडे रैंकिंग में अब बाबर आजम को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे Shubman Gill, पढ़ें पूरी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: वनडे रैंकिंग में अब बाबर आजम को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे Shubman Gill, पढ़ें पूरी खबर 

गिल और आजम की रैंकिंग में सिर्फ 5 अंको का फर्क है। 

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट में जगत में अपना बड़ा नाम बना लिया है। बता दें कि इस वक्त उन्हें दुनिया के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, तो वहीं साल 2023 क्रिकेट के नजरिए से गिल के लिए काफी ज्यादा शानदार रहा है।

एशिया कप 2023 और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जैसा प्रदर्शन शुभमन गिल कर रहे थे, उसे देखकर लग रहा था कि वह बहुत ही जल्द आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर लेंगे।

लेकिन शायद अब ऐसा हो, ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। बता दें कि डेंगू के कारण भारतीय वर्ल्ड कप टीम में शुभमन गिल पहले दो मैचों से बाहर हो चुके हैं और ऐसा लग रहा है कि आगामी दो मैचों में भी वह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। फिल्हाल गिल इस बीमारी से उबर रहे हैं।

साथ ही बता दें कि बाबर आजम और शुभमन गिल की वनडे रैंकिंग में सिर्फ 5 अंकों का फर्क हैं। आजम इस समय 835 रैंकिंग के साथ पहले नंबर पर हैं तो गिल के इस समय  830 रेटिंग पाॅइंट हैं। हालांकि, क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरूआती मुकाबलों में हिस्सा ना ले पाने की वजह से है वह फिल्हाल वनडे क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज नहीं बन पाएंगे।

दूसरी ओर, आपको शुभमन गिल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो 24 साल के गिल अभी तक टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 35 वनडे और 11 टीम-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 966 टेस्ट, 1917 वनडे और 304 टी-20 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: मैच भले ही भारत-अफगानिस्तान के बीच हो रहा हो, लेकिन महफिल तो धोनी ही लूटते हैं बाॅस

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?