CWC 2023: फैंस के लिए टिकट पाने का आखिरी मौका, BCCI आज करेगा इन दो बड़े मैचों के टिकट लाइव
वर्ल्ड कप 2023 मैचों के सभी टिकट BookMyShow.com पर उपलब्ध होंगे।
अद्यतन - Oct 11, 2023 5:48 pm

भारत इस समय जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ा हुआ है। यह मुकाबला आज 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
आपको बता दें, जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत के अगले दो मुकाबले पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ है, जिसकी टिकटों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज बड़ी घोषणा की है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज रात 8 बजे से पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के अगले दो वर्ल्ड कप 2023 मैचों के लिए टिकट जारी करने जा रहा है।
BCCI भारत के अगले दो मैचों के टिकट आज करेगा लाइव
टीम इंडिया 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगी, जबकि 19 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। ये सभी टिकट BookMyShow.com पर उपलब्ध होंगे।
BCCI ने X पर यह घोषणा करते हुए लिखा: “भारत के दो बहुप्रतीक्षित आगामी मैचों के लिए अपने टिकट प्राप्त करें! 🙌अहमदाबाद और पुणे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के लीग मैचों के टिकट 🎟️ आज लाइव होंगे! आज रात⏰ 8 बजे IST से अपने टिकट ले लें!”
Grab your tickets for two highly anticipated upcoming India matches! 🙌
Tickets 🎟️ for #TeamIndia #CWC23 league matches against Pakistan & Bangladesh in Ahmedabad & Pune respectively go LIVE today!
⏰ 8 PM IST onwards
Get them here 👉 https://t.co/AiyGQWxvV7 pic.twitter.com/ywegfZqfOI
— BCCI (@BCCI) October 11, 2023
CWC 2033 में अब तक ऐसा रहा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश का प्रदर्शन
आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले दो मुकाबले नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत लिए हैं, वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीता, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 137 रनों की मार झेलनी पड़ी।
वहीं दूसरी ओर, भारत में जारी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट के जीत के साथ विजयी आगाज किया है, और अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भी उनकी पकड़ काफी मजबूत नजर आ रही है। अगर CWC 2023 की पॉइंट टेबल की बात करे, तो पाकिस्तान चार अंको के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत (NRR +0.883) और बांग्लादेश (NRR -0.653) दो-दो अंको के साथ क्रमशः चौथे और छठे स्थान पर है।