CWC 2023, Match 12, IND vs PAK: विराट कोहली और टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा; वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में भारत को अब तक नहीं हराया है।
अद्यतन - Oct 14, 2023 10:14 am

क्रिकेट फैंस का भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) भिड़ंत देखने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में आमने-सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में भारत को अब तक नहीं हराया है, हालांकि बाबर आजम इस बार इतिहास रचने की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच, आज 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने वाली है, जिनमे रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।
विराट कोहली और टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंची Anushka Sharma
वहीं दूसरी ओर, विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma भी वर्ल्ड कप 2023 के इस महामुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंच गई है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पुष्टि हो रही है कि अनुष्का शर्मा विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ चीयर करने के लिए अहमदाबाद आ चुकी हैं।
CWC 2023: “मैच से ज्यादा दबाव….”- IND vs PAK मैच से पहले हवा में उड़ रहे हैं पाकिस्तानी कप्तान Babar Azam
अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई, और उन्हें फुल सिक्योरिटी के साथ टीम होटल के लिए रवाना किया गया। इस वीडियो में अनुष्का काले रंग के ड्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही है। आपको बता दें, पिछले दो भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में कोहली और टीम को सपोर्ट करने बॉलीवुड डिवा स्टेडियम नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर इस भिड़ंत को लाइव देखने का मौका हर क्रिकेट फैंस की तरह वह भी नहीं गंवाना चाहती।
यहां देखिए वायरल वीडियो:
#WATCH | Gujarat: Actress Anushka Sharma arrives in Ahmedabad for the India Vs Pakistan ICC Cricket World Cup match in Ahmedabad today pic.twitter.com/vTJVYXsg68
— ANI (@ANI) October 14, 2023
वहीं, कोहली का रिकॉर्ड पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है, और अब वह अपनी वाइफ और एक लाखों फैंस के आगे एक बार फिर पड़ोसी टीम को धोना चाहेंगे। आपको बता दें, पूर्व भारतीय कप्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 625 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज से सबसे अधिक है।