IND vs PAK: 192 रनों का पीछा करते हुए भारत को लगा पहला झटका, गिल 16 रन बनाकर आउट
पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा है।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 6:28 अपराह्न

CWC 2023, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज 14 अक्टूबर, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा है।
तो वहीं जब मैन इन ब्लू इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसे पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लग गया है। बता दें कि गिल 11 गेंदों में 16 रन बनाकर, शाहीन अफरीदी की गेंद पर शादाब खान को पाॅइंट पर कैच दे बैठे।
Shubman Gill dismissed for 16 from 11 balls. pic.twitter.com/Y8UFlhpSN7
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 14, 2023
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने चार ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रोहित शर्मा 14 और विराट कोहली (0) रन बनाकर मौजूद है। पाकिस्तान की ओर से अभी तक एक विकेट सिर्फ शाहीन अफरीदी को मिला है।
भारत बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 12, पहली पारी का हाल:
बता दें कि मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान, भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाक टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम (50) और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (49) ही बड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका।
दूसरी ओर, भारत की ओर से आज पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, और शार्दुल ठाकुर को छोड़ सभी गेंदबाजों को विकेट मिले। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि भारत इस आसान टारगेट को कितनी जल्दी हासिल कर पाती है?
ये भी पढ़ें- अक्टूबर 14- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से