लड़ाई का कोई मौका नहीं छोड़ते गिल और इशान किशन, नए वीडियो में भी झगड़ा करते हुए आए नजर
शुभमन गिल और इशान किशन को अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है।
अद्यतन - जून 7, 2023 1:39 अपराह्न

IND vs AUS WTC Final: आज 3 बजे से लंदन के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC ) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कमर कस चुकी हैं। भारतीय टीम ने आखिरी वक्त तक खिताब के लिए जमकर कड़ी मेहनत की है।
वहीं इस प्रैक्टिस के बीच से ICC ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी होटल के कमरे से प्रैक्टिस के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और इशान किशन मस्ती करते दिखाई दिए।
आपको बता दें कि शुभमन गिल और इशान किशन एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई दफा एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते हुए देखा गया है। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के 16वें सीजन में भी दोनों युवा खिलाड़ियों को मस्ती करते हुए देखा गया था। फैन्स को इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी काफी पसंद है।
इस बीच आईसीसी (ICC) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें होटल के कमरे से अभ्यास के लिए जाने के दौरान दोनों मस्ती के मूड में नजर आए। शुभमन गिल इशान के सिर पर मुक्का मारते हुए दिखे। हालांकि, यह मजाकिया अंदाज में किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
यहां देखिए वो वीडियो
बात करें शुभमन गिल की तो उनका प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है। मगर इशान किशन को लेकर संशय बना हुआ है। चूंकि केएस भरत और इशान किशन दो विकेटकीपर भारत के पास है और केएस भरत टीम इँडिया के साथ पिछले कुछ समय से हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल का अनुभव भी है। ऐसे में अधिक संभावना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट केएस भरत के साथ जाए। फिर भी कई दिग्गज इशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के पक्ष में हैं।