IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाक टीम की फ्लाॅप बल्लेबाजी पर जमकर बरसे Shoaib Akhtar, बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी
पाकिस्तानी की बल्लेबाजी 191 रनों पर सिमट गई है।
अद्यतन - Oct 14, 2023 7:31 pm

CWC 2023, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज 14 अक्टूबर, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी, भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे एकदम बिखरती हुई नजर आई है।
बता दें कि मैच में बाबर एंड कंपनी पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 42.5 ओवर में मात्र 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी ओर, जारी वर्ल्ड कप में पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाक टीम की इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में कड़ी आलोचना देखने को मिली।
तो वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी के बिखरने पर, टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का बड़ा बयान सामने आया है। अख्तर का कहना है कि फ्लैट ट्रैक पर पाकिस्तानी बल्लेबाज मिले मौके को नहीं भुना पाए हैं।
Shoaib Akhtar की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने
बता दें कि भारत के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजी के लचर प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो के माध्यम से कहा- आप सभी ने मैच देख लिया है क्या खूबसूरत विकेट था, क्या जबरदस्त प्लेटफाॅर्म अबदुल्लाह शफीक, बाबर आजम और इमाम उल हक को मिला, लेकिन वे इसे भुना नहीं पाए।
अख्तर ने आगे कहा- पाकिस्तान के पास वो टैलेंट नहीं था, जो लंबा स्कोर करता। सोचकर दुख हो रहा है कि इस तरह के विकेट पर पाकिस्तान हारने जा रहा है। पता है जब विकेट से गेंदबाजों को कुछ मदद नहीं तो क्राॅस बल्ले से क्यों खेल रहे हैं। भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार कमबैक किया है।
देखें शोएब अख्तर के रिएक्शन की ये वीडियो
What a waste of opportunity on a great batting wicket. Disappointed. Very disappointed. pic.twitter.com/2EnC1z9zni
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) October 14, 2023
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: बाबर आजम का विकेट गिरा तो खुशी से पागल हुए Arijit Singh, कर दिया गांगुली का आइकाॅनिक सेलेब्रेशन