IND vs PAK: विराट से बच्चों की तरह चीजें मांगते हैं बाबर, इस बार कोहली ने जर्सी देकर कर दिया खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK: विराट से बच्चों की तरह चीजें मांगते हैं बाबर, इस बार कोहली ने जर्सी देकर कर दिया खुश

भारत पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद कोहली ने बाबर आजम को साइन की हुई जर्सी भेंट की है। 

Babar Azam and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

CWC 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच आज जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का एक हाई वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। तो वहीं इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से ना हारने के अपने रिकाॅर्ड को कायम रखा।

दूसरी ओर, इस मैच खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के एक जैस्चर ने एक बार फिर क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि पोस्ट मैच सेरेमनी में विराट कोहली, बाबर आजम को एक साइन की हुई जर्सी देते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

देखें बाबर आजम को जर्सी देते हुए विराट कोहली की ये वीडियो

भारत बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 12 का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। हालांकि, अच्छी शुरूआत के बावजूद पाकिस्तान इस मैच में भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 42.5 ओवर में मात्र 191 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पाक टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ही एक अर्धशतकीय पारी खेल पाए। दूसरी ओर, जब भारत इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 30.3 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मैन इन ब्लू की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में छह चौके व इतने ही छक्कों की मदद से 86 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो श्रेयस अय्यर 53* रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?