ENG vs AFG: Liam Livingstone की गेंद पर बड़ी गलती कर बैठे अजमतुल्लाह ओमरजई, 19 रन बनाकर लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AFG: Liam Livingstone की गेंद पर बड़ी गलती कर बैठे अजमतुल्लाह ओमरजई, 19 रन बनाकर लौटे पवेलियन

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

ENG vs AFG (Photo Source: X/Twitter)
ENG vs AFG (Photo Source: X/Twitter)

ENG vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जो टीम पर भारी पड़ते हुए नजर आया, क्योंकि रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई।

आदिल रशीद ने 17वें ओवर में इब्राहिम जादरान को (28 रन) पर पवेलियन भेज कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई और साझेदारी को तोड़ने का काम किया। पहला विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान ने लय पूरी तरह से गंवा दी। अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमरजई के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया है।

ENG vs AFG: 19 रन की पारी खेल पाए अजमतुल्लाह ओमरजई

ENG vs AFG, इब्राहिम जादरान के आउट होने के बाद रहमत शाह भी 19वें ओवर में आदिल रशीद के हाथों (3 रन) पर आउट हो गए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज शतक की ओर आगे बढ़ रहे थे लेकिन वह 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। रहमानुल्लाह गुरबाज 57 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेल पाए। गुरबाज के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई से टीम को बड़ी उम्मीदें थी।

लेकिन वह पारी के 26वें ओवर में लियम लिविंगस्टोन की शानदार गेंदबाजी के आगे फेल हो गए। अजमतुल्लाह ओमरजई ने लॉन्ग-ऑफ की ओर शॉट मारने का प्रयास किया था, लेकिन गेंद हवा में थी और क्रिस वोक्स ने शानदार कैच लपक लिया। अजमतुल्लाह ओमरजई को 24 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटना पड़ा।

यह भी पढ़े- ENG vs AFG: ये क्या Sam Curran तो कैमरामैन को कहने लगे ‘जल्दी यहां से हटो’ वायरल हुई वीडियो 

अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ आज पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम शानदार लय में नजर आ रही थी। लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर ली है। अफगानिस्तान ने 174 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी (14 रन) पर जो रूट के शिकार बन गए।

close whatsapp