IND vs PAK: इमाम उल हक का विकेट लेने से पहले Hardik Pandya ने गेंद से कुछ यूं की थी बातचीत  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK: इमाम उल हक का विकेट लेने से पहले Hardik Pandya ने गेंद से कुछ यूं की थी बातचीत 

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से मुकाबले को जीता था।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम ने कल 14 अक्टूबर को पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर, जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाई। बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहमदाबाद में हुए इस मैच में मैन इन ब्लू ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

दूसरी ओर, इस मैच में सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या द्वारा इमाम उल हक का विकेट लेने से पहले उस गेंद से वह क्या बातचीत कर रहे थे, इस बात को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली।

तो वहीं अब हार्दिक ने खुद को बता दिया है कि उन्होंने गेंद से क्या बात की थी? बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में हार्दिक ने कहा कि उन्होंने गेंद को हाथ में पकड़, खुद को सही लेंथ पर गेंदबाजी ना करने के लिए गालियां दी थी।

भारत बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 12 का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। हालांकि, अच्छी शुरूआत के बावजूद पाकिस्तान इस मैच में भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 42.5 ओवर में मात्र 191 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पाक टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ही एक अर्धशतकीय पारी खेल पाए। दूसरी ओर, जब भारत इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 30.3 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

मैन इन ब्लू की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में छह चौके व इतने ही छक्कों की मदद से 86 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो श्रेयस अय्यर 53* रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: ‘विकटों को पढ़ना मुश्किल लगता है’- श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले Pat Cummins ने दिया चौंकाने वाला बयान 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?