AUS vs SL: कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता, अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे Pathum Nissanka
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।
अद्यतन - अक्टूबर 16, 2023 4:20 अपराह्न

AUS vs SL: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 16 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने (AUS vs SL match) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जो बिल्कुल सही साबित होते हुए नजर आया।
पाथुम निशांका (Pathum Nissanka) और कुसल परेरा की ओपनिंग जोड़ी ने श्रीलंका को शानदार शुरूआत दिलाई। और ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिला दी है।
AUS vs SL: पैट कमिंस के शिकार बने Pathum Nissanka
श्रीलंका की पारी का 22वां ओवर पैट कमिंस डाल रहे थे। ओवर की पहली दो गेंदों में पाथुम निशांका कोई रन नहीं ले पाए थे। लेकिन फिर तीसरी गेंद पर पाथुम ने पुल करते हुए मिड-विकेट की ओर शानदार चौका जड़ा था। लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर पाथुम निशांका (Pathum Nissanka) गलती कर बैठे। पाथुम निशांका ने पुल किया, लेकिन डेविड वॉर्नर ने कैच पकड़ पाथुम निशांका को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
पाथुम निशांका (Pathum Nissanka) ने 67 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। इस विकेट के साथ पाथुम निशांका और कुसल परेरा के बीच की शानदार साझेदारी भी टूटी। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई।
पाथुम निशांका के आउट होने के बाद कुसल परेरा भी पैट कमिंस के हाथों बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। कुसल परेरा ने 82 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस से टीम को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन वह 28वें ओवर में एडम जाम्पा के शिकार बन गए। कुसल मेंडिस 13 गेंदों में 9 रनों की पारी खेल पाए।