"आग ठंडी हो चुकी है इसे वापस जलाओ शोएब भाई"- पाकिस्तान के प्रदर्शन को देख बोले टीम के दो पूर्व दिग्गज - क्रिकट्रैकर हिंदी

“आग ठंडी हो चुकी है इसे वापस जलाओ शोएब भाई”- पाकिस्तान के प्रदर्शन को देख बोले टीम के दो पूर्व दिग्गज

पाकिस्तान को हाल ही में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी राय रखी है। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तानी टीम में पहले की तरह वो जूनून और जज्बा नहीं दिख रही है।

अख्तर के साथ-साथ कई और भी पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम की आलोचना की। जिसमें से एक नाम  दानिश कनेरिया का भी था। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पाक टीम को जमकर ट्रोल किया। कनेरिया ने आग ठंडी हो जाने की बात कही और शोएब अख्तर को जवाब दे डाला।

शोएब अख्तर के बयान पर दानिश कनेरिया ने दिया जवाब

अख्तर ने एक्स पर लिखा था कि सवा लाख लोगों को चुप कराने के लिए वह आग होनी चाहिए, वो जूनून होनी चाहिए। यह सिर्फ तभी हो सकता है, जब आपके अंदर आग हो। इसके बाद अख्तर के इस बयान पर दानिश कनेरिया ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

कनेरिया ने लिखा कि आग ठंडी हो गई है, इसे वापस जलाओ शोएब भाई। इससे ठीक पहले कनेरिया ने रिजवान पर भी निशाना साधा था। श्रीलंका के खिलाफ जीत को रिजवान ने गाजा को समर्पित की थी। कनेरिया ने भारत के खिलाफ पाक की हार के बाद कहा कि अगली बार जीत मानवता को समर्पित करना। क्रूरता को कोई सपोर्ट नहीं करता है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहा था। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाक बल्लेबाजों को महज 191 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने उस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने उस मैच में 86 रनों की शानदार पारी खेली। यह वनडे वर्ल्ड कप की इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 8वीं जीत थी।

यह भी पढ़ें: AUS vs SL: David Warner ने लंकाई कप्तान का पकड़ा लाजबाव कैच, वीडियो आपने देखी क्या?

close whatsapp