IPL 2024: राजस्थान राॅयल्स से जुड़े Shane Bond, लसिथ मलिंगा को किया रिप्लेस  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: राजस्थान राॅयल्स से जुड़े Shane Bond, लसिथ मलिंगा को किया रिप्लेस 

आईपीएल में काम करने का काफी अनुभव है बाॅन्ड को

Shane Bond
Shane Bond. (Photo by Harry Trump-ICC/ICC via Getty Images)

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी ने अपने मैनेजमेंट में बड़ा परिवर्तन किया है। बता दें कि टीम ने आगामी सीजन के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बाॅन्ड (Shane Bond) को दोहरी भूमिका के लिए टीम के साथ जोड़ा है।

बता दें कि राजस्थान राॅयल्स के लिए वह आगामी सीजन में ना सिर्फ गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं, बल्कि वह टीम के सहायक कोच की भूमिका में भी काम करेंगे।

गौरतलब है कि माॅडर्न क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार बाॅन्ड साल 2012 से 2015 तक कीवी टीम में गेंदबाजी कोच की भूमिका में काम कर चुके हैं। तो वहीं बाॅन्ड की ही कोचिंग में कीवी टीम ने साल 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी।

Shane Bond को आईपीएल का भी खासा अनुभव

साथ ही आपको बता दें कि साल 2015 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया, और उनकी कोचिंग में टीम ने 9 सीजन में चार खिताब भी जीतने में कामयाब रही। तो वहीं बाॅन्ड की ही कोचिंग में इस समय के टी-20 स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और मिचेल मेगलेगन उनसे गेंदबाजी गुर सीख चुके हैं।

दूसरी ओर, राजस्थान राॅयल्स से जुड़ने के बाद शेन बाॅन्ड के सामने टीम के तेज गेंदबाजों को फिर से एक साथ लाने की जरूरत होगी, तो वहीं बाॅन्ड की कोचिंग में टीम के कोर बाॅलर प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, ओबेद मैकाॅय, केएम आसिफ और कुलदीप यादव तेज गेंदबाजी के नए गुर सीखते हुए नजर आएंगे।

तो वहीं राजस्थान राॅयल्स से शेन बाॅन्ड के जुड़ने के बाद टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा ने कहा-  शेन आधुनिक क्रिकेट के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं। और उन्होंने इस खेल के कुछ बेस्ट खिलाड़ियों को गाइड किया है। वह अपने साथ काफी अनुभव और ज्ञान लेकर आते हैं।

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप में 9वें स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के लिए बुरी खबर आई सामने, स्टार गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?