इस वीडियो को देख आप भी हो जाएंगे बाबर आजम के फैन, मोहम्मद नबी जैसे दिग्गज खिलाड़ी के लिए है उनके दिल में काफी सम्मान
पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए हैं।
अद्यतन - अक्टूबर 23, 2023 7:14 अपराह्न

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में 92 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और इस मैच में जबर्दस्त बल्लेबाजी की।
यही नहीं इस मैच के दौरान बाबर आजम का जूता उनके पैर से निकल गया था जिसके बाद अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी उनके पास आए और जूता पहनाने की कोशिश करने लगे। हालांकि बाबर आजम ने तुरंत अपना जूता उठाया और दूसरी और मुड़ गए। वो बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि मोहम्मद नबी उनको जूते पहनाए।
इस चीज की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और तमाम लोग बाबर आजम के इस रवैए से काफी खुश है और उनकी जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।
This was a beautiful gesture. Babar Azam didn't let Nabi tie his shoe laces out of respect and removed his gloves instead to tie his shoe lace. ❤️💯 #CWC23 pic.twitter.com/UFMehoyGmZ
— Saif Ahmed 🇧🇩 (@saifahmed75) October 23, 2023
अफगानिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 283 रनों की जरूरत
पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान की बात की जाए तो उन्हें अगर यह मैच जीतना है तो 50 ओवर में टीम को 283 रन बनाने होंगे।
अफगानिस्तान ने इस मैच में शुरुआत काफी अच्छी की है। पाकिस्तानी गेंदबाजों को अब यहां से इस मैच में जबरदस्त वापसी करने की बेहद जरूरत है। अगर वो अब अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं तो अफगानिस्तान इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगा। पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अभी तक उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।