कभी टीम इंडिया के साथ जन्मदिन मनाते थे Wriddhiman Saha, आज पड़ गए हैं अकेले - क्रिकट्रैकर हिंदी

कभी टीम इंडिया के साथ जन्मदिन मनाते थे Wriddhiman Saha, आज पड़ गए हैं अकेले

विकेटकीपर-बल्लेबाज  Wriddhiman Saha  का है आज जन्मदिन।

Wriddhiman Saha (Image Credit- Instagram)
Wriddhiman Saha (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब Wriddhiman Saha टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी हुआ करते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया। साहा की जगह नए खिलाड़ियों को मौका मिलने लग गया, वहीं जब इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जो इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था और साहा को एक पत्रकार ने भी काफी परेशान किया था।

Wriddhiman Saha ने तो अपनी घरेलू टीम तक बदल ली है

जी हां, Wriddhiman Saha को टीम इंडिया से खेले 2 साल होने वाले हैं, ऐसे में अब उनकी वापसी होती नजर नहीं आ रही है। साथ ही अब साहा ने अपनी घरेलू टीम भी बदल ली है, जहां पहले साहा बंगाल टीम से अपने घरेलू टूर्नामेंट खेला करते थे। लेकिन अब वो Tripura टीम का हिस्सा हैं, वहीं आईपीएल में ये खिलाड़ी गुजरात टीम से खेलता है और इस बार भी साहा ने दमदार प्रदर्शन किया था टीम के लिए।

कभी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी थे Wriddhiman Saha

*विकेटकीपर-बल्लेबाज Wriddhiman Saha  का है आज जन्मदिन।
*साहा ने अपनी घरेलू टीम यानी की Tripura टीम के साथ मनाया जन्मदिन।
*केक काटने वाला वीडियो और तस्वीरें शेयर की है इस खिलाड़ी ने इंस्टा पर।
*साहा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैं अब Tripura टीम के हैं कप्तान।

Wriddhiman Saha ने अपने जन्मदिन का पोस्ट किया फैन्स के साथ शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wriddhiman Saha (@wriddhi)

नई घरेलू टीम के लिए इस खिलाड़ी का अभ्यास वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wriddhiman Saha (@wriddhi)

साहा का टीम इंडिया से पत्ता कट चुका है पूरी तरह

धोनी के कारण रिद्धिमान साहा को पहले ही टीम इंडिया से काफी कम मौके मिले थे, लेकिन धोनी ने जब से टेस्ट क्रिकेट छोड़ा था। तब से साहा लगातार टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 के आखिरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और उसके बाद उनकी टीम से छुट्टी कर दी गई थी। ऐसा ही कुछ इशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, और पुजारा के साथ हो चुका है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?