AUS vs NED: वाॅर्नर की आंखे हैं या कैमरा, बताओ रिप्ले से पहले ही बता दिया नाॅट आउट
वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Oct 25, 2023 4:17 pm

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज 25 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है
तो वहीं अभी तक मैच में ऑस्ट्रेलिया शानदार बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 22वें ओवर की पांचवी गेंद पर एक अजीब घटना मैच में देखने को मिली है। बता दें कि बास डे लीड की गेंद पर वाॅर्नर एक तेज शाॅट खेलते हैं, लेकिन गेंद सीधे कवर पर खड़े रिलोफ वान डर मर्व के हाथों में जाती है।
लेकिन इस कैच को देख तुरंत वाॅर्नर अंपायर को कहते हुए पाए जाते हैं कि यह एक क्लीन कैच नहीं हैं। तो वहीं जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो पाया कि कैच तो फील्डर ने किया, लेकिन यह एक क्लीन कैच नहीं था।
गेंद को लपकने के बाद वान डर मर्व का हाथ ग्राउंड से जा लगा, जिसकी वजह से डेविड वाॅर्नर को नाॅट करार दिया गया। तो वहीं मैदान पर वाॅर्नर को ऐसा करते देख हर कोई दंग रह गया, कि इतनी तेज गेंद को वाॅर्नर ने सामान्य आंखो से कैसे देख लिया।
Excellent grab but unfortunately not-out. pic.twitter.com/SyegCsayir
— CricTracker (@Cricketracker) October 25, 2023
दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 26 ओवर बाद 173 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेविड वाॅर्नर 80* और मार्नस लाबुशेन 10* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मिचेल मार्श 9 और स्टीम स्मिथ 71 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- अफगान क्रिकेट फैन ने Irfan Pathan को भेंट की खूबसूरत तस्वीर, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी