कितना ज्यादा बदल गए विराट कोहली, सभी के साथ लेते हैं प्यार से तस्वीर और देते हैं ऑटोग्राफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

कितना ज्यादा बदल गए विराट कोहली, सभी के साथ लेते हैं प्यार से तस्वीर और देते हैं ऑटोग्राफ

टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेला था अपना 5वां मुकाबला।

Virat kohli (Image Credit- Instagram)
Virat kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में हर एक खिलाड़ी कमाल कर रहा है, विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और शमी से लेकर बुमराह तक हर कोई टीम के लिए जीत में अहम भूमिका निभा रहा है। तो दूसरी ओर सभी की नजर कोहली पर ज्यादा है, जिसका कारण है उनका जल्द ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड तोड़ना। इस बीच इस खिलाड़ी की एक तस्वीर सामने आई है।

शतक से चूक गए थे विराट कोहली

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच से विराट कोहली का बल्ला हल्ला बोल रहा है, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ कोहली के बल्ले से शतक निकला था। तो कीवी टीम के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने जमकर रनों की बारिश की थी, लेकिन सिर्फ 5 रनों से विराट अपने शतक से चूक गए थे और 95 रनों पर आउट हो गए थे। जिसके बाद वो काफी उदास नजर आए थे, लेकिन फिर जीत के बाद उनकी खुशी अलग लेवल पर थी। टीम इंडिया अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक भी मैच नहीं हारी है और बाकी टीमों के खातों में हार आई है।

पहले से काफी बदल चुके हैं विराट कोहली अब

*टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेला था अपना 5वां मुकाबला।
*वहां से अब विराट कोहली की नई तस्वीर आई है सामने।
*तस्वीर में कोहली एक Celebrity Chef के साथ आ रहे हैं नजर।
*किसी को भी तस्वीर और ऑटोग्राफ के लिए मना नहीं करते विराट।

धर्मशाला से विराट कोहली की नई तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakesh Sethi (@chefrakeshsethi)

कोच द्रविड़ भी करते दिखे मस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

हार्दिक को लेकर निराश करने वाली आई है खबर

दूसरी ओर टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में चोटिल हो गए थे, गेंद रोकने के दौरान उनको ये चोट लगी थी। अब कुछ रिपोट्स की माने तो पांड्या अगले 2 मैचों से भी बाहर हो गए हैं, जो टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा झटका है। हार्दिक टीम के लिए गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करने का दम रखते हैं, ऐसे में उनके ना होने से टीम को बड़ा नुकसान है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?