मैच को मजाक बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल, बल्लेबाजी से पहले ये क्या खाते हुए पकड़े गए? - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच को मजाक बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल, बल्लेबाजी से पहले ये क्या खाते हुए पकड़े गए?

नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा था शानदार शतक।

Glenn Maxwell (Image Credit- Instagram)
Glenn Maxwell (Image Credit- Instagram)

नीदरलैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है, जहां इस बल्लेबाज ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। भले ही 22 गज पर ये बल्लेबाज एक के बाद एक कड़ट शॉट्स मार रहा था, लेकिन बल्लेबाजी पर आने से पहले मैक्सवेल काफी परेशान थे और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद मैच के बाद किया था।

ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड

जिस तरह से ग्लेन मैक्सवेल ने कल नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी की, उसे देख ऐसा लग रहा था कि कोई वीडियो गेम खेल रहा हो। वहीं मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया, जो महज 40 गेंदों में आया था। वहीं इस बल्लेबाज ने एडन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने इसी वर्ल्ड तप में 49 गेंदों में अपना शतक पूरा कल डाला था। साथ ही मैक्सवेल ने कल 80 से 100 रनों का फासला महज 4 गेंदों में पूरा कर लिया था, जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शक काफी उत्साहित हो गए थे।

विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल ये क्या खाकर आए थे?

*नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा था शानदार शतक।
*अपनी पारी को लेकर बल्लेबाज ने किया एक बड़ा खुलासा।
*मैक्सवेल ने बताया वो बीमार थे, दवाई खाकर खेलने आए थे।
*बल्लेबाजी से पहले उनका दवाई लेते हुए वीडियो भी आया सामने ।

इस वीडियो में किया ग्लेन मैक्सवेल ने ये बड़ा खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

कल देखने लायक था इस बल्लेबाज का खेल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अंक तालिका पर कहां अब ऑस्ट्रेलिया टीम?

ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत के खिलाफ करारी हार जरूर मिली थी, लेकिन इस टीम ने दमदार वापसी कर ली है। अब तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 मैच जीती मिली है, तो 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद ये टीम अंक तालिका पर नंबर 4 पर मौजूद है, अपने सभी मैच जीतकर टीम इंडिया नंबर एक पर है और दूसरे पर साथ साउथ अफ्रीका तो तीसरे पर कीवी टीम है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?