आर अश्विन बस एक शहर से दूसरे शहर घूम रहे हैं, नहीं मिल रहा खेलने का मौका
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आर अश्विन ने खेला है सिर्फ 1 मैच।
अद्यतन - अक्टूबर 26, 2023 5:30 अपराह्न

इस समय वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में आर अश्विन सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को अंतिम 11 में मौका नहीं मिल रहा है। ऐसा कई बार हो चुका है कि, अश्विन डग आउट में बैठे नजर आए हैं और इसे लेकर वो खुलकर बात भी करते हैं। साथ ही अश्विन की अचानक से टीम इंडिया में एंट्री हुई थी वर्ल्ड कप के लिए, जिसके बाद हर कोई खुश था।
टीम के लिए आर अश्विन नहीं थे पहली पसंद
जी हां, एशिया कप के बीच वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, उस टीम में आर अश्विन का नाम नहीं था। लेकिन फिर एशिया कप के दौरान अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद पटेल की जगह R Ashwin टीम के साथ वर्ल्ड कप दल में जुड़ गए। आर अश्विन भी अक्षर पटेल की तरह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी कर लेते हैं और इसलिए उन्होंने पटेल की जगह ली थी।
पूरे वर्ल्ड कप क्या आर अश्विन टीम के साथ सिर्फ घूमते ही रहेंगे?
*वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आर अश्विन ने खेला है सिर्फ 1 मैच।
*स्पिन गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था पहला मैच।
*उसके बाद से किसी भी मैच में नजर नहीं आया है फिरकी का फनकार।
*ऐसे में R Ashwin के फैन्स नजर आ रहे हैं अब काफी ज्यादा निराश।
अभ्यास से जुड़ी तस्वीर पोस्ट करता रहता है स्पिनर
टीम इंडिया के साथ लखनऊ पहुंचे आर अश्विन
इंग्लैंड के खिलाफ मिलेगा मौका?
टीम इंडिया को अब अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है, ये मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ के मैदान पर होगा। यहां की पिच थोड़ी धीमी है और इंग्लैंड टीम स्पिन गेंदबाजों के आगे ज्यादा संघर्ष करती है, ऐसे में इस मुकाबले के लिए आपको R Ashwin मैदान पर नजर आ सकते हैं। दूसरी ओर हार्दिक को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक हार्दिक अभी 3 मैचों और नहीं खेलेंगे, जो टीम इंडिया के लिए बड़े झटके से कम नहीं है।