राशिद लतीफ पाकिस्तान

World Cup 2023: ‘पाक खिलाड़ियों को 5 महीने से वेतन नहीं मिल रही है’- राशिद लतीफ का सनसनीखेज खुलासा

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

Pakistan cricket Team and Rashid Latif (Image Credit- Twitter)
Pakistan cricket Team and Rashid Latif (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम अब तक पिछले चार मुकाबले हार चुकी है। लगातार मिल रहे हार के बाद अब बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर लाशिद लतीफ ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने PCB और वर्तमान कप्तान बाबर आजम के बीच मनमुटाव होने का दावा किया है। लतीफ का कहना है कि PCB के चेयरमैन अशरफ न तो बाबर का फोन उठा रहे हैं और न ही उनके मैसेज का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पिछले 5 महीने से वेतन भी नहीं मिला है।

पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर राशिद लतीफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा

राशिद लतीफ ने यह आरोप PTV पर दिए गए इंटरव्यू के दौरान लगाए हैं। पाकिस्तानी खेल पत्रकार कादिर ख्वाजा ने इस इंटरव्यू में से 2 मिनट 7 सेकेंड के मुख अंश अपने X हैंडल पर शेयर किए हैं। इंटरव्यू की शुरुआत में ही राशिद लतीफ ने बताया कि बाबर आजम 2 दिनों से चेयरमैन को मैसेज कर रहे हैं लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आ रहा है। चेयरमैन अशरफ के अलावा बाबर आजम सलमान नासिर और उस्मान को भी मैसेज किया लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला।

राशिद ने आगे कहा कि, इसके अलावा भी कई बातें लोगों की जानकारी में नहीं हैं, जिसे बताने के लिए 1 या 2 घंटे के शो भी कम पड़ जाएंगे। राशिद लतीफ़ ने बाबर आजम का बचाव करते हुए कहा कि बिना पूरी जानकारी के सारे आरोप उसी पर लग रहे हैं। राशिद लतीफ का मानना है कि, वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में काफी कुछ होगा।

पाकिस्तान टीम की प्रदर्शन की बात करें तो भारत, अफगानिस्तान और अब दक्षिण अफ्रीका से मिली लगातार हार के बाद उसकी राह बेहद मुश्किल हो गई है। अब उनके लिए टॉप 4 में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: आगामी टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी टीम का ऐलान

close whatsapp