बल्लेबाजी में हो जाती है श्रेयस अय्यर की हवा टाइट, इंस्टा पर दिखाते हैं खुद का फ्यूचर ब्राइट - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी में हो जाती है श्रेयस अय्यर की हवा टाइट, इंस्टा पर दिखाते हैं खुद का फ्यूचर ब्राइट

इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं चला आज श्रेयस अय्यर का बल्ला।

Shreyas Iyer (Image Credit-Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit-Instagram)

जैसे-जैसे टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सफर में आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे श्रेयस अय्यर टीम और फैन्स को निराश कर रहे हैं। मैदान बदलता है और विरोधी बदलते हैं, लेकिन अय्यर का प्रदर्शन नहीं बदलता है। जिसके बाद अब इस बल्लेबाज की क्षमता पर सवाल खड़े हो रहे है और उनकी जगह किसी दूसरे बल्लेबाज को मौका देने की मांग उठने लगी है।

इंग्लैंड के खिलाफ भी घुटने टेक दिए श्रेयस अय्यर ने

आज टीम इंडिया वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, लेकिन इस टीम के खिलाफ भी श्रेयस अय्यर ने आज घुटने टेक दिए। जहां आज ये बल्लेबाज महज 4 रन बनाकर आउट हो गया, अय्यर उस समय आउट हुए जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी और ऐसे में अब उनका अंतिम 11 से पत्ता कटता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में ईशान किशन अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और टीम उनके बारे में भी सोच सकती है मध्यक्रम में, साथ ही शार्दुल भी बाहर बैठे हैं।

सोशल मीडिया पर ही सिर्फ अच्छा खेलते हैं श्रेयस अय्यर

*इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं चला आज श्रेयस अय्यर का बल्ला।
*अब तक हुए 6 मैचों में अय्यर ने बनाए हैं सिर्फ 134 रन ही।
*इस दौरान उनके बल्ले से निकला है सिर्फ 1 अर्धशतक।
*दूसरी ओर इस बल्लेबाज का सोशल मीडिया पर रहता है ज्यादा ध्यान।

आज कुछ इस तरह आउट हुए श्रेयस अय्यर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया की बल्लेबाजी रही सुपर फ्लॉप

दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ आज टीम इंडिया की बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप रही, जहां विराट, अय्यर, गिल, जडेजा और केएल राहुल अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए, अपनी पारी के दौरान हिटमैन के खाते में कुल 87 रन आए। हिटमैन के अलावा सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला, जिन्होंने इंग्लिश टीम के विरोध 49 रनों की अहम पारी खेलते हुए टीम इंडिया की लाज बचाई है आज और इंग्लैंड को 230 रनों का टारगेट मिला है।

SKY का ये शॉट हो रहा है काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?