AFG vs SL: Dilshan Madushanka ने श्रीलंका को दिलाई पहली सफलता, बिना खाता खोले आउट हुए Rahmanullah Gurbaz
अफगानिस्तान को पहले ही ओवर में लगा करारा झटका
अद्यतन - अक्टूबर 30, 2023 6:49 अपराह्न

Afghanistan vs Sri Lanka: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 30वां मैच आज 30 अक्टूबर, सोमवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य रखा है।
दूसरी ओर, इस लक्ष्य का जब अफगान टीम पीछा करने उतरी तो उन्हें पहला झटका बड़ी ही जल्द लग गया है। बता दें कि टीम के इनफाॅर्म सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) चार गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। गुरबाज को पहले ओवर की चौथी गेंद पर दिलशान मधुशंका ने बोल्ड आउट किया।
दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने दो ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय इब्राहिम जादरान 4* और रहमत शाह 1* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं अभी अफगान टीम को जीत के लिए 237 रनों की और जरूरत है।
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 30 पहली पारी का हाल:
तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस हारकर अफगानिस्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 49.3 ओवर में 241 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। श्रीलंका के लिए ओपनर पथुम निसंका ने 46 रनों की शानदार पारी खेली, तो कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समरविक्रमा ने 36 रनों को योगदान दिया।
दूसरी ओर, अफगानिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा मुजीब उर रहमान को 2, अजमतुल्लाह ओमरजई व राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या अफगानिस्तान श्रीलंका से मिले इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: Virat Kohli के जन्मदिन वाले दिने वाले मैच के लिए शानदार तैयारी कर चुका है CAB