मोहम्मद शमी

World Cup 2023: मोहम्मद शमी की तारीफ करते नहीं थक रहा है ये ऑस्ट्रेलिया का पूर्व क्रिकेटर

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक दो मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं मोहम्मद शमी।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

र्ल्ड कप 2023 में अब तक टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने टूर्नामेंट में अब तक विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों पर कहर बरपाया है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत में मोहम्मद शमी को प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बनाया गया था। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा रहा था।

हालांकि हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद जब शार्दुल ठाकुर को भी टीम से बाहर कर दिया गया और फिर मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया और तब से अब तक दो मुकाबले में शमी 9 विकेट ले चुके हैं और उनकी इसी गेंदबाजी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने बड़ा बयान दिया है।

मोहम्मद शमी की तारीफ में बोले शेन वॉटसन

उन्होंने कहा है कि मोहम्मद शमी ने जिस तरह से पिछले दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि पेकिंग ऑर्डर में अब उन्होंने मोहम्मद सिराज की जगह ले ली है। श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान मोहम्मद शमी को लेकर शेन वॉटसन ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, भारत के सामने समस्या है कि वो किसका चयन करें और ये काफी अच्छी प्रॉब्लम है। इससे पता चलता है कि टीम कितनी बेहतरीन फॉर्म में है। हर एक क्रिकेटर आगे आकर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगता है कि मोहम्मद शमी ने सिराज की जगह ले ली है, क्योंकि पिछले दो मैचों में उन्होंने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की है। उनका परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा है।

आपको बता दें कि, मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों से उतना ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में हार्दिक पांड्या के वापस आने के बाद मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। सिराज इस  वर्ल्ड कप में अब तक बेअसर दिखे हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की जमकर कर रहे प्रशंसा

close whatsapp