IND vs SL: दुष्मंता चमीरा ने विराट कोहली का कैच किया ड्रॉप, क्या श्रीलंका को अब यह पड़ेगा भारी..? देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: दुष्मंता चमीरा ने विराट कोहली का कैच किया ड्रॉप, क्या श्रीलंका को अब यह पड़ेगा भारी..? देखें वीडियो

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

IND vs SL (Photo Source: X/Twitter)
IND vs SL (Photo Source: X/Twitter)

IND vs SL: ICC ODI World Cup 2023 का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर लेगी। वहीं श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की रेस में आगे बढ़ने के लिए यह मैच जीतना अहम है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को खराब शुरूआत मिली। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में चार रन पर पवेलियन लौट गए। इस मैच में श्रीलंकाई टीम अब तक कुछ कैच छोड़ते हुए नजर आई, जिसमें से एक कैच विराट कोहली का था, जो टीम पर भारी पड़ते हुए नजर आ सकता है।

चमीरा ने छोड़ा विराट कोहली का कैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत की पारी का छठा ओवर दुष्मांता चमीरा डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर वापस से श्रीलंकाई टीम के लिए भारत को झटका देने का मौका बना था। स्ट्राइक पर विराट कोहली थे, उन्होंने गेंद को खेला गेंदबाज दुष्मांता चमीरा ने गेंद को पकड़ा लेकिन पूरी तरह से बैलेंस नहीं बना पाए और गेंद उनके हाथ से छूट गई और फिर वह जमीन पर गिर गए। विराट कोहली उस वक्त मात्र 10 रन पर खेल रहे थे।

अगर चमीरा वह कैच पकड़ लेते तो टीम इंडिया बड़ी मुसीबत में आ सकती थी। भारत ने मात्र 4 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था, लेकिन उसके बाद टीम ने बढ़िया वापसी की है। विराट कोहली और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाज भारत की पारी को आगे बढ़ाते हुए नजर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों के बीच 70 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

close whatsapp