मास्टर-ब्लास्टर के महज एक ऐलान से मचा, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जमकर बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

मास्टर-ब्लास्टर के महज एक ऐलान से मचा, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जमकर बवाल

टीम इंडिया ने कल मुंबई में श्रीलंका को मात दी।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को रोकना काफी मुश्किल हो गया है, रोहित की सेना के आगे हर विरोधी को हार ही मिल रही है। कल भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां लंका टीम के खिलाफ एक बार फिर से टीम इंडिया ने अपना डंका बजा दिया। लेकिन असली हंगामा तो मैच खत्म होने के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में देखने को मिला है।

भारतीय टीम के गेंदबाज गजब की लय में है

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 357 रन लगा दिए थे, जो लंका टीम के लिए आसान नहीं था। वहीं हुआ भी कुछ ऐसा ही और टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर से एशिया कप 2023 फाइनल जैसा खेल कर दिया, जहां शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए। वहींं सिराज को  3 और बुमराह को 1 तो कुलदीप को भी 1 विकेट मिला, जिसके बाद पूरी लंका टीम 55 रनों पर आउट हो गई।

ड्रेसिंग रूम में जमकर उछले भारतीय टीम के खिलाड़ी

*टीम इंडिया ने कल मुंबई में श्रीलंका को मात दी।
*इस बार खास तरीके से मिला Best Fielder का अवॉर्ड।
*सचिन तेंदुलकर ने वीडियो के जरिए किया Best Fielder का ऐलान।
*इस बार श्रेयस अय्यर को दिया गया Best Fielder का खिताब।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की खुशी अलग लेवल पर है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बने मैन ऑफ द मैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मुंबई में चला बल्लेबाजों का जादू

गेंदबाजों से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खेल कर दिया था, जहां 3 बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जहां पहले गिल ने 92 रनों की पारी खेली, उसके बाद विराट के बल्ले से 88 रन निकले। वहीं इन दोनों बल्लेबाजों के शतक के चूकने के बाद अय्यर पिच पर आए और उन्होंने फिर छक्कों की बारिश कर दी, जहां श्रेयस ने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 6 छक्के पर जड़े दिए। अब टीम इंडिया को अपना अगला मैच 5 तारीख को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेलना है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?