हार्दिक पांड्या

‘यह कोई चोट नहीं है जिसे इंजेक्शन से ठीक किया जा सके’ – हार्दिक पांड्या के चोट को लेकर बोले बीसीसीआई अधिकारी

वर्ल्ड कप 2023 के बीच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा।

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “हार्दिक ने प्रशिक्षण फिर से शुरू कर दिया था, लेकिन बाएं टखने के क्षेत्र में अचानक काफी सूजनहार्दिक पांड्या के चोट को लेकर बोले बीसीसीआई अधिकारी आ गई और वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे।”

वर्ल्ड कप 2023 के बीच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टखने में चोट लगी थी वो अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक वर्ल्ड कप से बाहर हुए और उनकी जगह, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया।

इस बीच, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के एक अधिकारी ने ऑलवर्ल्ड कप 2023 के बीच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। राउंडर की चोट और रिप्लेसमेंट के नाम पर बोर्ड के फैसले के बारे में बात की। अधिकारी ने कहा कि 30 वर्षीय हार्दिक ने हाल ही में अपना ट्रेनिंग फिर से शुरू किया लेकिन उनके टखने के आस-पास अभी भी चोट लगी हुई है जिस वजह से उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

हार्दिक पांड्या को लेकर बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि, “जैसा कि पहले कहा गया है, पांड्या को कोई फ्रैक्चर नहीं है और केवल मामूली चोट आई है। उन्होंने ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दिया था लेकिन अचानक बाएं टखने के आसपास काफी सूजन आ गई और वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हो पाए। यह है यह कोई चोट नहीं है जिसे इंजेक्शन से ठीक किया जा सके। गुरुवार को सूजन फिर से उभर आई और जब तक यह कम नहीं हो जाती, तब तक वह ट्रेनिंग नहीं कर सकते।”

हार्दिक की अनुपस्थिति में, भारत ने स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों टीम में शामिल किया और उनके पास वर्तमान में एक अच्छी प्लेइंग XI है। पिछले कुछ मैचों में, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और हार्दिक की जगह मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया जो अभी तक सही साबित हुआ है।

अब सभी का मानना है कि, टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की शानदार तेज तिकड़ी के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल करके अच्छा फैसला किया है। आपको बता दें कि, रविवार, 5 नवंबर को, मेन इन ब्लू कोलकाता के ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। इस खेल के बाद, वे अपने आखिरी लीग स्टेज के मैच में बेंगलुरु में नीदरलैंड का सामना करना करेंगे।

यह भी पढ़ें :टीम इंडिया देगी आज कोहली को ‘विराट’ गिफ्ट

close whatsapp