Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Morning News हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

दिसंबर 15- Morning News हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: Twitter)
(Photo Source: Twitter)

1) SA vs IND 3rd T20I: भारत ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 106 रनों से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म

SA vs IND 3rd T20I: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 14 दिसंबर, गुरूवार को वांडरर्स स्टेडियम जोहानिसबर्ग में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 106 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। भारत को मुकाबले में जीत दिलाने में सूर्यकुमार यादव के बाद कुलदीप यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूर्या ने मुकाबले में 56 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली, तो कुलदीप ने 2.5 ओवर में मात्र 17 रन देकर पांच विकेट निकाले। (पूरी खबर पढ़ें)

2) इंग्लैंड को अब बेन स्टोक्स के बिना जीना सीखना होगा: नासिर हुसैन

इंग्लैंड टेस्ट टीम ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें, बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान 2022 में बनाया गया था और उनकी कप्तानी में टीम ने 19 में से 13 मुकाबले जीते।हालांकि बेन स्टोक्स की घुटने के चोट के बाद उनके प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। तमाम लोग इंग्लैंड टीम में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

3) 9 महीनों से अधिक समय से टीम इंडिया से चल रहा बाहर ये खिलाड़ी, अब विजय हजारे ट्रॉफी में 180 रन बनाकर

आज यानी 14 दिसंबर को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजस्थान ने कर्नाटक को 6 विकेट से हराया। इस मैच में राजस्थान की ओर से दीपक हुड्डा ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। बता दें, राजस्थान को यह मैच जीतने के लिए 283 रनों की जरूरत थी और उनके तीन विकेट महज 23 रन पर ही गिर गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

4) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने Sanath Jayasuriya को अपना नया क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने आज 14 दिसंबर को अपने क्रिकेट ढांचे में एक बड़े बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बता दें कि बोर्ड ने आज पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी व कप्तान सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया है। साथ ही जयसूर्या का यह कार्यकाल कुल 1 साल को होगा, जिसमें वह श्रीलंका क्रिकेट टीम से बेस्ट क्रिकेट निकलवाने के लिए जिम्मेवार होंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

5) T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बुमराह का जोड़ीदार ढूंढे भारत: गौतम गंभीर

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल ही में भारतीय गेंदबाजी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियां विपरीत न होती तो नतीजे अलग होते। गंभीर ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, मुझे लगता है कि मोहम्मद सिराज इससे भी खराब गेंदबाजी करेंगे और फिर भी बेहतर आंकड़ों के साथ समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्शदीप के पहले ओवर के बाद मैं उनसे थोड़ा निराश था। पावरप्ले खत्म हुई और गेंद गीली हो गई, फिर उसे ग्रिप करना मुश्किल हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

6) क्रोनिक किडनी रोग से ग्रसित हैं कैमरून ग्रीन! ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने यह खुलासा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया कि वह जन्म से ही क्रोनिक किडनी रोग से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का पता उनके माता-पिता को उनकी मां के 19 सप्ताह के गर्भावस्था स्कैन के दौरान ही चल गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

7) क्रुणाल पांड्या की वापसी का कोई अता-पता नहीं हैं, लेकिन मॉडलिंग में पूरा ध्यान है खिलाड़ी का

जिस तरह से हार्दिक ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाया है, वैसे उनके भाई क्रुणाल पांड्या अभी तक नहीं कमा पाए हैं। दोनों भाई एक साथ लंबे समय तक IPL खेले थे, जिसके बाद दोनों साथ में टीम इंडिया में भी खेले। लेकिन हार्दिक आगे बढ़ते चले गए, तो उनके भाई क्रुणाल इंटरनेशनल करियर में खासा कमाल नहीं कर पाए। लेकिन उसके बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों भाई धमाल मचा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार कर रहे हो, तो दिल टूटने वाला है आपका

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, जिसका कारण हैं उनको लगी चोट। दूसरी ओर इस खिलाड़ी का नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल है, लेकिन अब जो खबर शमी को लेकर सामने आ रही है वो आपका दिल तोड़ सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) पर्थ में डेविड वॉर्नर की सेंचुरी के बाद वाइफ कैंडिस ने पोस्ट कर आलोचकों को दिया करारा जवाब

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज से टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में उस्मान ख्वाजा अर्धशतक बनाने से चूक गए और 41 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन डेविड वॉर्नर ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 211 गेंदों में 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 164 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके इस पारी के बाद वाइफ कैंडिस वॉर्नर ने क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) हरमनप्रीत कौर के जख्म हुए ताजा, एक बार फिर अजीबोगरीब तरीके से रन-आउट हुई भारतीय कप्तान

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ठीक कुछ उसी तरह से रनआउट हुई, जैसे स्टार बल्लेबाज आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp