जब क्रिकेट जगत के दिग्गज भी, विराट कोहली को विश करने के लिए दौड़ पड़े
ICC ने शेयर किया सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो।
अद्यतन - Nov 5, 2023 7:16 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का आज जन्मदिन है, जहां इस खास मौके पर टीम इंडिया कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेल रही है। इस बीच ICC ने कोहली को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जो ये बताने के लिए काफी है कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी इस बल्लेबाज के बड़े फैन हैं। साथ ही ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है अब।
मास्टर-ब्लास्टर के रिकॉर्ड की बराबरी
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज विराट कोहली ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, जहां कोहली ने 101 रनों की नाबाद पारी खेल अफ्रीका के गेंदबाजी की जमकर क्लास लगाई। साथ ही इस दौरान विराट ने अपने 49 वनडे शतक पूरे कर लिए हैं और इसके बाद वो सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के बराबर आ गए हैं। ऐसे में अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कोहली को सिर्फ 1 शतक चाहिए।
हर देश का पूर्व खिलाड़ी विराट कोहली का फैन है बॉस
*ICC ने शेयर किया सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो।
*इस वीडियो में पूरा फोकस है बल्लेबाज विराट कोहली पर।
*रिकी पोंटिंग, रवि शास्त्री और वकार यूनुस मिले कोहली से गले।
*सभी दिग्गजों ने किया विराट को बर्थडे विश, वायरल हुआ वीडियो।
ICC ने शेयर किया विराट कोहली का ये वाला वीडियो
अनुष्का शर्मा ने भी किया खास पोस्ट शेयर
दूसरी ओर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में उन्होंने 3 तस्वीरें ली है। एक तस्वीर में विराट का एक रिकॉर्ड है, तो दूसरी तस्वीर में बल्लेबाज की एक फनी तस्वीर है और तीसरी तस्वीर में कोहली अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही कैप्शन में अनुष्का ने कोहली के लिए एक इमोशनल संदेश भी लिखा है, जो काफी ज्यादा पसंद किया गया है।