WTC 2023 Final: रवींद्र जडेजा की लहराती गेंद में बुरी तरह फंसे कैमरून ग्रीन, स्टंप्स ऐसे बिखरे कि हाथ मलते रह गया ऑस्ट्रेलियाई स्टार - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: रवींद्र जडेजा की लहराती गेंद में बुरी तरह फंसे कैमरून ग्रीन, स्टंप्स ऐसे बिखरे कि हाथ मलते रह गया ऑस्ट्रेलियाई स्टार

रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Ravindra Jadeja and Cameron Green. (Image Source: Twitter)
Ravindra Jadeja and Cameron Green. (Image Source: Twitter)

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस समय शानदार फॉर्म में हैं, और उन्होंने इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तब अपना बेस्ट शॉट दिया, जब टीम इंडिया को सबसे ज्यादा जरूरत थी।

रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में भले ही केवल एक विकेट लिया, लेकिन उन्होंने भारत की डूबती हुई नैया को बल्ले के साथ सहारा दिया। आईपीएल 2023 विजेता ऑलराउंडर ने 51 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेल भारतीय क्रिकेट टीम को पहली पारी में 296 रन पोस्ट करने में मदद की, और फिर ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के दो बेहद अहम विकेट लेकर WTC 2023 फाइनल में अपनी टीम की वापसी कराई।

रवींद्र जडेजा ने फिर गेंद के साथ दिखाया कमाल

इस बीच, रवींद्र जडेजा का जारी WTC 2023 फाइनल के चौथे दिन भी गेंद के साथ जलवा जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (25) को बेहद शानदार अंदाज में क्लीन बोल्ड कर भारत को छटवीं सफलता दिलाई। यह विकेट ऑस्ट्रेलिया की पारी के 63वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला, जब भारतीय स्पिनर जडेजा की लेग स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की चाल काम कर गई और वो भी सबसे शानदार अंदाज में।

जडेजा ने गेंद को फुल स्पीड से फेंका, जो लेग के बाहर पिच करते हुए स्टंप्स की ओर निकल पड़ी और कैमरून ग्रीन ने इसे खेलने के लिए अपना कदम बढ़ाया ही था कि गेंद उसके दस्तानों से टकराते हुए स्टंप्स को चकनाचूर कर गई, और भारतीय खेमें में खुशी की लहर चल पड़ी। यह जडेजा का इस पारी में तीसरा विकेट था।

यहां देखिए कैसे जडेजा ने ग्रीन को ठिकाने लगाया –

https://twitter.com/rocky_bhai77/status/1667489467370983424

आपको बता दें, जडेजा इस दौरान बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के सबसे सफल बाएं-हाथ के स्पिनर बन गए हैं। जडेजा ने अब तक 65 टेस्ट मैचों में 268 विकेट चटकाएं हैं, जबकि बिशन सिंह बेदी के नाम 266 विकेट हैं।

close whatsapp