BAN vs SL: दिलशान मधुशंका ने श्रीलंका को पावरप्ले में फिर दिलाई बड़ी सफलता, तंजिद हसन सस्ते में पवेलियन लौटे  - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs SL: दिलशान मधुशंका ने श्रीलंका को पावरप्ले में फिर दिलाई बड़ी सफलता, तंजिद हसन सस्ते में पवेलियन लौटे 

9 रन बनाकर आउट हुए हसन

Bangladesh vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter)
Bangladesh vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter)

ICC Cricket World Cup 2023: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 38वां मैच आज 6 नवंबर, सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरूआत कुछ खास नहीं रही है। बता दें कि टीम को पहला झटका तंजित हसन के रूप में लग गया है। हसन को 9 रनों के कुल स्कोर पर श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मधुशंका ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसंका के हाथों कैच आउट कराया।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 5 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय लिटन दास 10* और नजमुल हसन शंतो 6* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 38, पहली पारी का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चरिथ असलंका (108) की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर 279 रन बनाए।

असलंका के अलावा पथुम निसंका ने 41 और धनंजय डिसिल्वा ने 34 रनों को योगदान दिया। दूसरी ओर, मैच में बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो तंजिम हसन साकिब को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो शौरीफुल इस्लाम व शाकिब अल हसन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मेहदी हसन मिराज को 1 विकेट मिला।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या बांग्लादेश श्रीलंका से मिले 280 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है नहीं?

ये भी पढ़ें- ‘हर बार 400 पार करने वाली टीम का हाल देखो’ साउथ अफ्रीका की 243 रनों की करारी शिकस्त पर Mohammad Shami

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?