AUS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टाॅप ऑर्डर बिखरा, एक के बाद एक लगातार गिर रहे हैं विकेट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टाॅप ऑर्डर बिखरा, एक के बाद एक लगातार गिर रहे हैं विकेट 

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य रखा है।

Australia vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
Australia vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान (AUS vs AFG) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मैच आज 7 नवंबर, मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजूबत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य रखा है।

दूसरी ओर, इस टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल साबित हुआ है। अफगानी तेज गेंदबाजों के सामने एक के बाद एक लगातार ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते जा रहे हैं। बता दें कि दूसरे ही ओवर में नवीन उल हक ने ट्रेविस हेड (0) को इकरम अलीखिल के हाथों कैच आउट कराया तो, इसके बाद तेजी से रन बनाने के चलते मिचेल मार्श भी 24 रन बनाकर नवीन उल हक द्वारा फेंके गए छठे ओवर में पगबाधा आउट हो गए।

तो वहीं इसके बाद तेज गेंदबाजी में परिवर्तन किया गया और अजमतुल्लाह उमरजई ने एक ही ओवर में डेविड वाॅर्नर (18) और जोश इंग्लिश (0) का विकेट निकालकर, ऑस्ट्रेलिया को मैच में बैकफुट पर धकेल दिया है।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मार्नस लाबुशेन 6* और ग्लेन मैक्सवेल 2* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 39, पहली पारी का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। अफगान टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 129* रन बनाकर नाबाद रहे, तो अंत में राशिद खान ने 18 गेंदों में 35* रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जोश हेजलवुड को 2 विकेट मिले। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल व एडम जंपा को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- AUS vs AFG: बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे Hashmatullah Shahidi, मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई तीसरी सफलता

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?