IND vs NZ: वनडे क्रिकेट में शतकों के मामले में सचिन को पीछे छोड़ने के बाद Virat Kohli का रिएक्शन आया सामने, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: वनडे क्रिकेट में शतकों के मामले में सचिन को पीछे छोड़ने के बाद Virat Kohli का रिएक्शन आया सामने, देखें वीडियो 

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने वनडे में रिकाॅर्ड 50वां शतक लगाया है।

Sachin tendulkar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Sachin tendulkar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ आज 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में जारी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस मैच में कोहली ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली और यह उनका वनडे क्रिकेट में 50वां शतक है।

तो वहीं इस शतक के साथ कोहली ने वनडे क्रिकेट में शतकों के मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (49) को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी ओर, यह कारनामा करने के बाद कोहली का एक रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पारी खत्म होने के बाद कोहली ने कहा- अपनी फीलिंग का बारे में कहूं तो जैसा कि मैंने पहले कोलकाता में भी कहा था, महान खिलाड़ी (सचिन तेंदुलकर) ने अभी मुझे शुभकामनाएं दी। यहां पर पहुंचना बहुत बड़ी बात है और सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने क्रिकेटर करियर में यहां पर पहुंचूंंगा। आज एक बड़ा मैच था, और मुझे एक बड़ा रोल निभाना था, जैसा कि मैं टूर्नामेंट में करता आ रहा हूं।

देखें Virat Kohli की ये वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा एक मजबूत लक्ष्य

मैच के बारे में बताएं तो टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। भारत की ओर से कोहली ने 117 और श्रेयस अय्यर 105 रनों की शानदार शतकीय पारियां खेली।

तो वहीं कीवी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो टीम साउदी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो ट्रेंट बोल्ट को 1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या न्यूजीलैंड भारत से मिले 398 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में बन सकते हैं ये खास रिकाॅर्ड

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?