World Cup 2023 Final, IND vs AUS: टीम इंडिया ने बनाया 240 का स्कोर, क्या गेंदबाजों के भरोसे मचेगा भारत में जीत का शोर? - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 Final, IND vs AUS: टीम इंडिया ने बनाया 240 का स्कोर, क्या गेंदबाजों के भरोसे मचेगा भारत में जीत का शोर?

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में पूरी तरह से टीम इंडिया पर हावी नजर आए।

India vs Australia. (Image Source: Getty Images)
India vs Australia. (Image Source: Getty Images)

ICC Men’s Cricket World Cup 2023 Final, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आमने-सामने हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के इस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह उनके लिए बेहद कारगर साबित हुआ।

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को इस महामुकाबले में शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को चार रनों पर चलता कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के जाल में बुरी तरह से और 47 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

Virat Kohli-KL Rahul ने जड़े शानदार अर्धशतक

इसके बाद श्रेयस अय्यर आए और वो भी फ्लॉप साबित हुए, क्योंकि यह मिडिल-आर्डर बल्लेबाज मात्र तीन गेंदों में चार रन बनाकर पैट कमिंस को अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने काफी सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 109 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की और भारत की पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की। लेकिन एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंदबाज कमिंस ने विराट कोहली को 54 रनों पर चलता किया।

यहां पढ़िए: World Cup 2023 Final, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के आगे उड़े हुए हैं टीम इंडिया के रंग, लेकिन बॉलीवुड सितारों की चमक से जगमगाया नरेंद्र मोदी स्टेडियम

इससे पहले उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 40 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद सारा दारोमदार केएल राहुल के कंधों पर था, लेकिन एक बार फिर मिचेल स्टार्क भारतीय क्रिकेट टीम के लिए घातक साबित हुए, क्योंकि उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को 107 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन चलता किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह से मेजबान टीम पर हावी नजर आए, क्योंकि उनके आगे रविंद्र जडेजा (9) भी नहीं टिक पाए।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए रन

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह क्रमशः 6 और 1 रन बनाकर लौटे, जबकि सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव ने क्रमशः 18 और 10 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद सिराज ने भी नाबाद नौ रन बनाए।भारतीय क्रिकेट टीम ने कोहली और राहुल के अर्धशतकों के बदौलत बोर्ड पर 240 रन लगाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट झटके, वहीं ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा के हाथ एक-एक विकेट लिया। अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2023 जीतने के लिए 241 रनों की जरूरत है।

यहां देखिए फाइनल की पहली पारी पर कैसे रही फैंस की प्रतिक्रियाएं:

https://twitter.com/HiAnkitBhardwaj/status/1726218105045803493

https://twitter.com/iamdeepdey/status/1726218102097273126

https://twitter.com/HafizMehmood056/status/1726218093872161248

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?