विनी रमन

World Cuo 2023: भारत की हार से बौखलाए फैंस मैक्सवेल की पत्नी को दे रहे गालियां, सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द

भारत के मैच हारने के बाद विनी रमन को किया भारतीय फैंस ने ट्रोल।

Glenn Maxwell (Photo Source: X/Twitter)
Glenn Maxwell (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने पूरे वर्ल्ड कप में लगातार 10 जीत दर्ज करके अपना दबदबा बनाया था। लेकिन खिताबी जंग में टीम इंडिया उस प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही और उन्हें वहां करारी का सामना करना पड़ा।

इस मैच में टीम इंडिया बल्लेबाजी में दम नहीं दिखा पाई तो वहीं गेंदबाज भी बेअसर दिखे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिले 241 रन के मामूली लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट गंवाकर हासिल किया और छठी बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय मूल की विनी रमन जिनकी शादी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल से हुई है उनको निशाना बनाया गया।

कंगारू टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से विनी रमन को सोशल मीडिया पर हेट मैसेज किए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी तब सामने आई जब उन्होंने इसके बारे में दुनिया के सामने अपनी बात रखी। आपको बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन भारतीय मूल की हैं। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हआ था और पढाई लिखाई भी वहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया में ही वो बड़ी हुई लेकिन भारत से उनकी जड़े जुड़ी हुई है।

भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर विनी रमन को किया टारगेट

दरअसल मैच खत्म होने के कुछ घंटे बाद विनी रमन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपना दर्द शेयर किया। उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ये जो भी लोग नफरत भरे मैसेज कर रहे हैं कुछ तो ख्याल रखिए. मुझे इस बात को भरोसा करना मुश्किल है कि ऐसी बातों को भी कहने की जरूरत हो रही है।

आप भारतीय हो सकते हैं और साथ ही उस देश का भी समर्थन कर सकते हैं जहां आपका जन्म हुआ , जिस जगह आप बड़े हुए और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण जिस देश की तरफ से आपके पति और बच्चे के पिता खेलते हैं. थोड़ा आराम से रहे और ये जो नफरत आपके अंदर भरा है उसे किसी और जरूरी मुद्दे के लिए उपयोग में लाएं।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के गले लगते ही इमोशनल हुए मोहम्मद शमी…

close whatsapp