सूर्यकुमार यादव प्रसिद्ध कृष्णा

‘वो हमेशा हमारे सपोर्ट के लिए रहते हैं मौजूद’- SKY की तारीफ में प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव को लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया बड़ा बयान।

Prasidh Krishna. (Photo by RODGER BOSCH/AFP via Getty Images)
Prasidh Krishna. (Photo by RODGER BOSCH/AFP via Getty Images)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि सूर्यकुमार यादव का नेतृत्व करने का तरीका टी20 में उनकी बल्लेबाजी के समान सरल है और इससे युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल रही है. सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

सूर्यकुमार यादव को लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया बड़ा बयान

प्रसिद्ध को कप्तान का काफी समर्थन मिला है और पहले मैच में 50 रन लुटाने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में तीन विकेट चटकाए। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी शैली के बारे में पूछे जाने पर प्रसिद्ध ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह उनके बल्लेबाजी करने के तरीके से पता चलता है. उनकी कप्तानी भी इसके समान है।

वो अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं, हम जो करना चाहते हैं उसे करने के लिए हम सभी का समर्थन करते है। अगर कुछ भी गलती हो जाए तो भी सपोर्ट करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. वे अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करने के साथ ही पूरी आजादी देते हैं।

कृष्णा ने बॉलिंग का जिक्र करते हुए कहा, ”टीम में शामिल होने के बाद बहुत कुछ सीखने को मिला है। यहां सबसे बड़ी सीख मिली है। आप बल्लेबाज की तरह सारी जानकारी जुटाकर आगे का प्लान कर सकते हैं। पिच की स्थिति और मैच की स्थिति को देखते हुए प्लान बना सकते हैं।”

भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में 44 रनों से जीत दर्ज की। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होगा।

यह भी पढ़े :हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी से काफी खुश है नीता अंबानी और आकाश अंबानी

close whatsapp