UP Warriorz List 2023: Complete list of WPL Teams (डब्ल्यूपीएल टीम) and Players List (आईपीएल टीम प्लेयर्स) 2024
यूपी वॉरियर्स ने डेनियल वॉट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकुर और गौहर सुल्ताना को खरीदा।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2023 7:13 अपराह्न

आज यानी 9 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था जिसमें सभी पांच टीमों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। सभी टीमें पिछले संस्करण से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
यूपी वॉरियर्स टीम की बात की जाए तो उन्होंने इस ऑक्शन से पहले 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया था जबकि सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिलीज किया था। रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में कप्तान एलिसा हीली, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, ताहिला मैकग्रा और सोफी एक्लेस्टोन थी जबकि फ्रेंचाइजी ने देवीका वैद्य, शबनम इस्माइल, शिवाली शिंदे और सिमरन शेख को रिलीज किया था।
यूपी वॉरियर्स के लिए महिला प्रीमियर लीग 2023 का पहला संस्करण काफी अच्छा रहा था लेकिन टीम फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। उन्होंने आठ मुकाबलों में चार में जीत दर्ज की थी जबकि चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वो महिला प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर थी। टीम की ओर से ताहिला मैकग्रा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और वो यूपी वॉरियर्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी। ताहिला मैकग्रा ने 9 मुकाबलों में 302 रन बनाए थे।
सोफी एक्लेस्टोन ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। उन्होंने पिछले संस्करण में कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे।
महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए यूपी वॉरियर्स ने कई जबरदस्त खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में किया शामिल
ऑक्शन से पहले टीम को कम से कम पांच खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल करना था जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी भी का भी होना जरूरी था। यूपी वॉरियर्स ने डेनियल वॉट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकुर और गौहर सुल्ताना को खरीदा। बता दें, वृंदा दिनेश के ऊपर फ्रेंचाइजी ने 1.30 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
टीम अब पहले से भी काफी मजबूत दिख रही है और आने वाले संस्करण की ट्रॉफी को यूपी वॉरियर्स अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
यहां देखें: WPL 2024 Auction Live
यह रही यूपी वॉरियर्स की फाइनल स्क्वॉड:
एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, परशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा, डेनियल वॉट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना।