दिसंबर 9- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिसंबर 9- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit Twitter)
Cricket World (Image Credit Twitter)

1. WPL Auction 2024: जाने कौन हैं Vrinda Dinesh, जिसने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में मचाई सनसनी

आईपीएल में बहुत से घरेलू क्रिकेटरों के सपने सच होते हैं। तो वहीं जब से महिला प्रीमियर लीग आया है तबसे महिला क्रिकेटरों को भी अपनी पहचान बनाने का मौका मिल रहा है। तो वहीं इस कड़ी में आज महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए 165 खिलाड़ियों पर बोली जारी है।   दूसरी ओर, इस ऑक्शन में कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली वृंदा दिनेश की किश्मत चमक गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. मैदानी हाथापाई जिम्बाब्वे-आयरलैंड के खिलाड़ियों पर पड़ी भारी, ICC ने बैन के साथ ठोका भारी जुर्माना

जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा और आयरलैंड के गेंदबाजों कर्टिस कैंपर और जोश लिटिल पर 7 दिसंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले T20I मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी है अलग ही जलवा, फैन ने SKY के लिए क्या कलाकारी की है

कभी-कभी किसी खिलाड़ी के चोटिल होने का फायद दूसरे खिलाड़ी को मिल जाता है, ऐसा ही कुछ इन दिनों सूर्यकुमार यादव के साथ हो रहा है। टी20 में बल्लेबाजी के किंग इसी प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं इस खिलाड़ी का भी अच्छा क्रेज हैं फैन्स के बीच और उससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी पसंद आने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. ‘वे बिना पॉलिश किए हुए हीरों को खोज निकालेंगे’- भारत के पूर्व कोच WV रमन ने WPL 2024 ऑक्शन से पहले MI की रणनीतियों का किया खुलासा

भारत के पूर्व मुख्य कोच WV रमन को उम्मीद है कि WPL की गत चैंपियन मुंबई इंडियंस आगामी 9 दिसंबर को होने वाली ऑक्शन में कुछ नए और अनुभवहीन खिलाड़ियों को खरीदेगी। आपको बता दें कि, उन्होंने पिछली नीलामी में सायका इशाक को साइन किया था। जो उनकी सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक बनकर सामने आई। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने 10 मैचों में 15 विकेट लिए और उसी के कारण, स्पिनर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. लो भाई अब तो कप्तान रोहित शर्मा भी भूल गए हैं वर्ल्ड कप की हार, लौट आई है चेहरे पर मुस्कान

वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी, इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर ही इमोशनल हो गए थे। साफ नजर आ रहा था कि हिटमैन वर्ल्ड कप हारने से कितने ज्यादा दुखी थे, लेकिन अब रोहित का जीवन पटरी पर लौट रहा है और उसका सबूत उनका नया सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा है जो कुछ ही देर में वायरल हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले वाइफ के साथ क्रिकेट खेलने के मुकेश कुमार के वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले ही सुर्खियों में लौट आए हैं। दरअसल, मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के दौरान शादी हुई थी और इस खास मौके की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. WPL 2024 Auction: चंडीगढ़ की इस युवा खिलाड़ी की किस्मत चमकी, गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपए की लगाई बोली

महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। बता दें, सभी 5 टीमें इस ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लग रही है। इसी के साथ गुजरात जायंट्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम को दो करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। अभी तक काशवी गौतम महिला प्रीमियर लीग में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. शिखर धवन के तस्वीर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया हो जाता है Hang, फैन्स दिल खोलकर देते हैं प्यार

शिखर धवन को टीम इंडिया से खेले 1 साल हो गया है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी का क्रेज फैन्स के बीच कम नहीं हुआ है। जब भी ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर कोई रील या तस्वीर पोस्ट करता है, तो फैन्स गब्बर को दिल खोलकर प्यार देते हैं। वहीं अब ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. WPL 2024 Auction: साउथ अफ्रीका की इस अनुभवी गेंदबाज को खरीदने में MI, RCB और GG में छिड़ी जंग, लेकिन अंत में मुंबई ने 1 करोड़ 20 लाख में मारी बाजी

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन आज 9 दिसंबर को मुंबई में हो रहा है। बता दें कि इस टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए आज कुल 165 खिलाड़ियों पर बोली जारी है। हालांकि, सभी पांच टीमों के पास कुल 30 स्लाॅट खाली थे, जिसमें वह कुछ खिलाड़ी को जारी ऑक्शन में खरीदकर टीम में शामिल कर सकती हैं। तो वहीं इस ऑक्शन के दूसरे राउंड में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो बहुत ही ज्यादा रोमांचक रहा है। बता दें कि साउथ अफ्रीका की 35 वर्षीय तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल (Shabnim Ismail) ऑक्शन हाॅल में मुंबई इंडियंस, राॅयल चैलेंजर्स और गुजरात जायंट्स के बीच एक जंग देखने को मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

10. ‘पीएम के लिए पनौती शब्द इस्तेमाल किया जाना गलत है’ वर्ल्ड कप में भारत की हार पर नरेंद्र मोदी को लेकर Gautam Gambhir

हाल में ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं इस हार के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे। हालांकि, मोदी के टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचना कुछ राजनेताओं को ठीक नहीं लगा और उन्होंने मोदी को लेकर बैडलक बताते हुए ‘पनौती’ तक कह डाला था। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?