ये क्या हुआ अब अजिंक्य रहाणे को, भर-भर के CSK टीम की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं
CSK टीम के सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे का इंटरव्यू आया सामने।
अद्यतन - दिसम्बर 10, 2023 6:27 अपराह्न

एक समय ऐसा लग रहा था कि अजिंक्य रहाणे का IPL करियर खत्म हो चुका है, लेकिन जैसे ही CSK टीम ने इस खिलाड़ी को खरीदा। वैसे ही रहाणे के लिए पूरी कहानी ही बदल गई, इस खिलाड़ी की तेज बल्लेबाजी देख हर कोई हैरान था। वहीं अब रहाणे अपनी IPL टीम की जमकर तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं।
IPL 2023 में कमाल कर दिया था अजिंक्य रहाणे
जी हां, ये बल्लेबाज जैसे ही CSK की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, वैसे ही उनका एक अलग अवतार देखने को मिला। रहाणे को टेस्ट क्रिकेटर का टैग मिला हुआ था, लेकिन फैन्स ने पहली बाहर CSK टीम से उनकी तेजी पारी देखी और हर कोई उनका फैन हो गया। साथ ही अजिंक्य की बल्लेबाजी में बदलाव का क्रेडिट धोनी को दिया गया था।
अजिंक्य रहाणे ने CSK टीम को लेकर अब क्या बोला?
*CSK टीम के सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे का इंटरव्यू आया सामने।
*पहली बार IPL का खिताब जीतना मेरे लिए स्पेशल था- रहाणे।
*बल्लेबाज ने कहा की CSK टीम में एकता है और इस बार इसका नजीता दिखा है।
*मैं IPL 2024 में फिर से CSK से खेलने के लिए काफी ज्यादा ही उत्साहित हूं।
CSK टीम के सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे का इंटरव्यू
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये बल्लेबाज
फिर हो गई रहाणे की टीम इंडिया से छुट्टी
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है, जिसे लेकर टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है। लेकिन इस टेस्ट टीम में अजिंक्य को मौका नहीं मिला है, श्रेयस अय्यर की वापसी के साथ ही रहाणे का टीम इंडिया से पत्ता कट गया है। ऐसे में अब उनकी टीम इंडिया में वापसी मुश्किल लग रही है, दूसरी ओर पुजारा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है और उन्हें भी अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में भी युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जा रहा है।