बाप रे! रिंकू सिंह के इस छक्के ने तोड़ दिया शीशा, आप भी देखें तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाप रे! रिंकू सिंह के इस छक्के ने तोड़ दिया शीशा, आप भी देखें तस्वीर

इस मुकाबले में अभी तक भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बना लिए है।

Rinku Singh Six (Pic Source-Twitter)
Rinku Singh Six (Pic Source-Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सेंट जॉर्ज पार्क में तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अभी तक भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बना लिए है।

बता दें, भारतीय टीम की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही थी और उनके 6 रन पर दो विकेट गिर गए थे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि दो विकेट जल्द करने के बाद तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छी साझेदारी की और तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इस मैच में तिलक वर्मा ने 20 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के अलावा रिंकू सिंह ने भी इस मैच में अर्धशतक जड़ा। यही नहीं रिंकू सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम की एक गेंद पर काफी शानदार छक्का जड़ा। यह गेंद सीधा मीडिया बॉक्स के ग्लास पर लगी और उसमें क्रैक आ गए। उन्होंने यह छक्का मुकाबले के 19वें ओवर में जड़ा। एडन मार्करम की गेंद पर आगे बढ़कर रिंकू सिंह ने यह छक्का जड़ा।

रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 मैच में खेली शानदार पारी

फिलहाल बारिश रुक गई है। ऐसा कहा जा सकता है कि अब यहां से भारतीय टीम फिर से बल्लेबाजी नहीं करेगी। फिलहाल भारतीय टीम ने मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर बना दिया है और अगर दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतना है तो उन्हें भारत के खिलाफ मिले लक्ष्य को हासिल करना होगा।

रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की भी तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?