पाकिस्तानियों के दिलों से अब उतर गए हैं बाबर, लेकिन कोहली-रोहित को छोड़ इस भारतीय स्टार पर है सबकी पैनी निगाहें!
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 दिसंबर को पर्थ में शुरू हो चूका है।
अद्यतन - दिसम्बर 14, 2023 4:47 अपराह्न

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) सभी को चौंकाते हुए साल 2023 में पाकिस्तान में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप-10 हस्तियों में जगह नहीं बना पाए।
इस साल पाकिस्तान में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप-10 हस्तियों में पाकिस्तान के चार क्रिकेटर, एक भारतीय और एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल हैं। आपको बता दें, दिलचस्प बात तो यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट के उभरते सितारे हसीबुल्लाह खान ने पाकिस्तान में Google पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में 10वां स्थान हासिल किया है, लेकिन बाबर आजम (Babar Azam) अपनी जगह नहीं बना पाए।
Babar Azam 2023 में पाकिस्तान में टॉप-10 Google सर्च में जगह बनाने में विफल रहे
इस बीच, युवा क्रिकेटर अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील क्रमशः पाकिस्तान में चौथे और 9वें सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इनके अलावा, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के स्टार उस्मान खान भी टॉप-10 में 5वां स्थान हासिल करने में कामयाब रहे।
यहां पढ़िए: विराट कोहली-रोहित शर्मा को पछाड़ यह भारतीय बना 2023 में Google पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला क्रिकेटर
वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 7वें स्थान पर हैं, और भारत के युवा बल्लेबाजी स्टार शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सभी को हैरान करते हुए साल 2023 में पाकिस्तान में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप-10 हस्तियों में आठवें स्थान पर कब्जा किया है। जबकि इस लिस्ट में छठे स्थान पर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक कक्कड़ रहे।
पाकिस्तान में इन मैचों की भी किया गया काफी सर्च
इस बीच, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, और पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉप-3 क्रिकेट मैच हैं, जिन्हें इस साल पाकिस्तान में सबसे सर्च किया गया। भारत बनाम न्यूजीलैंड, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, भारत बनाम पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, और इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैचों को भी पाकिस्तान में काफी सर्च किया गया है।
आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उन्हें शान मसूद की कप्तानी में कंगारुओं के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर को पर्थ में शुरू हो चूका है।