टेम्बा बावुमा और कगिसो रबाडा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट मैच में नहीं लेंगे हिस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेम्बा बावुमा और कगिसो रबाडा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट मैच में नहीं लेंगे हिस्सा

बावुमा और रबाडा 14 दिसंबर से डरबन में डॉल्फिन्स के खिलाफ लायंस के लिए खेलने वाले थे।

Bavuma
South Africa’s Temba Bavuma .(Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा और स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भारत के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू प्रथम श्रेणी मैच में नहीं खेल पाएंगे। बता दें, इन दोनों ही खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

बावुमा और रबाडा 14 दिसंबर से डरबन में डॉल्फिन्स के खिलाफ लायंस के लिए खेलने वाले थे। हालांकि, लायंस ने हाल ही में इस बात की घोषणा कर दी है कि यह दोनों ही खिलाड़ी इस मैच के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक लायंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘टेम्बा बावुमा का कुछ पर्सनल काम है और रबाडा पूरी तरह से फिट नहीं है’। यही नहीं लायंस के मुख्य कोच रसाल डोमिनगो भी इस बात से काफी निराश है किं यह दोनों खिलाड़ी अनुपलब्ध है।

26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। दक्षिण अफ्रीका के तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि कगिसो रबाडा सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाए। अगर तेज गेंदबाज पहले टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

इस समय इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया जबकि दूसरे को मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया। अब तीसरा और आखिरी टेस्ट इन दोनों टीमों के बीच आज यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

इस टी-20 सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज। अब देखना यह है कि भारतीय टीम इस दौरे के बचे हुए मैच में कैसा प्रदर्शन करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?