ओवल के मैदान पर सैफ अली खान और गॉर्डन ग्रीनिज के साथ नजर आए एमएस धोनी
स्टेडियम में धोनी और ग्रीनिज के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर भी मौजूद थे।
अद्यतन - जुलाई 13, 2022 2:12 अपराह्न

टीम इंडिया ने 12 जुलाई (मंगलवार) को खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया क्योंकि उन्होंने इस मैच में कुल छह विकेट लिए। 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने आसानी से लक्ष्य को हासिल करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में कमायाब रहा।
इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी वेस्टइंडीज के दिग्गज गॉर्डन ग्रीनिज के साथ पहले एकदिवसीय मैच के दौरान ओवल के मैदान में मौजूद थे। इतना ही नहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर भी अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थी। अभिनेत्री करीना कपूर ने मैच की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की।
यहां देखिए एमएस धोनी और सैफ अली खान को लेकर वो पोस्ट
MS Dhoni with Gordon Greenidge and Saif Ali Khan in Oval for the first ODI. pic.twitter.com/7mQtjtZU9d
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2022
मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने किया कमाल का प्रदर्शन
मैच के बारे में बात करें तो, भारत ने टॉस जीता और वहां की पिच और परिस्थिति को देखते हुए गेंदबाजी करना का फैसला किया। पिच से मिले मदद का फायदा उठाते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजी लाइन-अप को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। जोस बटलर, जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो जैसे दिग्गज बल्लेबाज बुमराह और शमी के सामने घुटने टेक दिए।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 30 रन बनाकर अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। रॉय, बेयरस्टो, स्टोक्स, रूट, लियम लिविंगस्टोन और क्रेग ओवर्टन सहित कई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। भारत के लिए, बुमराह ने नई गेंद के साथ कहर बरपाया उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल छह विकेट लिए और 7.2 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए।
उनके अलावा मोहम्मद शमी ने भी तीन विकेट लिए। युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक विकेट लिया जिससे इंग्लैंड की टीम 25.2 ओवर में सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गई। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।