IPL 2024: पांड्या को कप्तानी सौंपने के बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से जुड़ी शेयर की एक इमोशनल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: पांड्या को कप्तानी सौंपने के बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से जुड़ी शेयर की एक इमोशनल वीडियो 

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान रोहित की जगह हार्दिक संभालेंगे

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी है।

तो वहीं इस फैसले के पीछे क्या बड़ी वजह रही है अभी तक इसको लेकर फ्रेंचाइजी ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, हार्दिक के कप्तान बनने की घोषणा के कुछ समय बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से जुड़ी एक इमोशनल वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मुंबई इंडियंस ने लिखा- 24 अप्रैल 2013 को आपने मुंबई इंडियंस के कप्तान का पद संभाला। आपने हमेशा हमें विश्वास करने के लिए कहा तब भी जब हमारी पीठ दीवार के साथ थी।

हार और जीत में आपने हमें हंसने के लिए कहा। 10 सालों में 6 ट्राॅफी, और हम आज यहां पर हैं। हमारे सदा के लिए कप्तान, आपकी लेगेसी ब्लू और गोल्डन रंग में उकेरी जाएगी। धन्यवाद कप्तान रोहित शर्मा

देखें रोहित शर्मा की ये इमोशनल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

साथ ही आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को कुल छह ट्राॅफी जितवाई हैं, जिसमें पांच आईपीएल खिताब और एक चैंपियंस ट्राॅफी खिताब शामिल है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि रोहित शर्मा की कप्तानी की विरासत को हार्दिक कैसे आगे ले जाते हैं?

ये भी पढ़ें- बीसीसीआई करने जा रहा है MS Dhoni की जर्सी नंबर 7 को रिटायर, पढ़ें पूरी खबर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?