WPL 2024 Auction: तीन खिलाड़ी जिन पर सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024 Auction: तीन खिलाड़ी जिन पर सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई

आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा टीमों ने बोली लगाई।

Kashvi Gautam (Pic Source-Twitter)
Kashvi Gautam (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में हुआ था जिसमें सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। बता दें, कुल 165 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया था।

कई ऐसे भी खिलाड़ी थे जिन पर उम्मीद लगाई जा रही थी कि इन पर बड़ी बोली लग सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ ऐसी भी खिलाड़ी थी जिन पर बड़ी बोली लगी।

आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा टीमों ने बोली लगाई।

1- शबनम इस्माइल

Shabnim Ismail (Image Credit- Twitter X)
Shabnim Ismail (Image Credit- Twitter X)

दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने अभी तक महिला क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। महिला प्रीमियर लीग 2023 टूर्नामेंट में शबनम इस्माइल ने यूपी वॉरियर्स टीम की ओर से हिस्सा लिया था।

बता दें, शबनम इस्माइल ने अभी तक 113 टी20 मुकाबलों में 123 विकेट अपने नाम किए हैं। यही नहीं 113 महिला वनडे मैच में 191 विकेट उनके नाम दर्ज है।

इस बार शबनम इस्माइल पर तीन फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई। यह तीन फ्रेंचाइजी थी मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। हालांकि अंत में मुंबई इंडियंस ने यह बाजी जीती और शबनम इस्माइल को 1.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp