महिला प्रीमियर लीग 2024: मिनी ऑक्शन के बाद यह रही मुंबई इंडियंस की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला प्रीमियर लीग 2024: मिनी ऑक्शन के बाद यह रही मुंबई इंडियंस की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI

दक्षिण अफ्रीका की शानदार तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा।

Mumbai Indians (Photo Source: Twitter)
Mumbai Indians (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 9 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया गया था जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों पर सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई। गत विजेता मुंबई इंडियंस ने 6.5 करोड़ रुपए खर्च कर पांच खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

दक्षिण अफ्रीका की शानदार तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा। वो उनकी इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी रही। महिला बिग बैश लीग में शबनम स्माइल ने होबार्ट हरिकेनस की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

फिलहाल आज हम आपको बताते हैं महिला प्रीमियर लीग 2024 के मिनी ऑक्शन के बाद की सर्वश्रेष्ठ शुरुआती प्लेइंग XI के बारे में:

1- हेली मैथ्यूज

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में भी हेली मैथ्यूज ने मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लिया था। पहले संस्करण में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम किया था।

बता दें, हेली मैथ्यूज ने 10 पारियों में 126.04 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए थे जबकि 16 विकेट भी अपने नाम किए थे। हेली मैथ्यूज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी।

हाल ही में समाप्त हुए महिला बिग बैश लीग संस्करण में इस खिलाड़ी ने मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 14 विकेट अपने नाम किए। अब आगामी संस्करण में भी हेली मैथ्यूज अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना चाहेगी।

2- यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)

Yastika Bhatia (Photo Source: Twitter)
Yastika Bhatia (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में यास्तिका भाटिया ने मुंबई इंडियंस की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की थी। आगामी सीजन में भी टीम उनसे पिछले संस्करण जैसे प्रदर्शन की भी उम्मीद करेगी।

यास्तिका भाटिया ने टॉप ऑर्डर में हेली मैथ्यूज का काफी अच्छा साथ दिया था और 10 मैच में 112.04 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए थे।

3- नताली साइवर ब्रंट

Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter)
Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter)

नताली साइवर ब्रंट ने मुंबई इंडियंस की ओर से पहले संस्करण में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को इस शानदार ट्रॉफी को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

नताली साइवर ब्रंट ने पहले सीजन में 10 मैच में 140 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए थे। वो इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी।

4- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter)
Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter)

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण को अपने नाम किया था। उन्होंने पहले संस्करण में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 9 पारियों में 135.09 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए थे।

इस संस्करण में भी मुंबई इंडियंस की कप्तान जबर्दस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना चाहेगी और लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।

5- अमेलिया केर

Amelia Kerr
Amelia Kerr of New Zealand. (Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)

अमेलिया केर ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइनअप को काफी अच्छी तरह से संभाला था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी स्पिन गेंदबाजी की थी और 10 मैच में 15 विकेट अपने नाम किए थे।

बल्लेबाजी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अमेलिया केर ने सात पारियों में 133 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाए थे।

6- प्रियंका बाला

Priyanka Bala (Pic Source-Twitter)
Priyanka Bala (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में प्रियंका बाला को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था लेकिन आगामी सीजन में उन्हें मौका मिल सकता है।

7- पूजा वस्त्राकर

Pooja Vastrakar. (Photo Source: Twitter)
Pooja Vastrakar. (Photo Source: Twitter)

पूजा वस्त्राकर का महिला प्रीमियर लीग 2023 सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन टीम ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें रिलीज नहीं किया है।आगामी संस्करण में वो जबरदस्त गेंदबाजी करने को देखेंगी।

8- इस्सी वोंग

Heather Knight and Issy Wong. (Image Source: Getty Images)
Heather Knight and Issy Wong. (Image Source: Getty Images)

इस्सी वोंग ने महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 10 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए थे।

9- अमनजोत कौर

Amanjot Kaur (Pic Source-Twitter)
Amanjot Kaur (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में अमनजोत कौर को सभी 10 मैच में मौका मिला था लेकिन इस टूर्नामेंट में वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाई। हालांकि अब सीजन में अमनजोत कौर जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना चाहेगी।

10- हुमैरा काजी

MI Humaria Kazi (Pic Source-Twitter)
MI Humaria Kazi (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से हुमैरा काजी ने 10 मुकाबले खेले थे। वो ना तो बल्लेबाजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाई और ना ही गेंदबाजी से। हालांकि अब आगामी संस्करण में हुमैरा काजी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी।

11- सायका ईशाक

Saika Ishaque (Photo Source: Twitter)
Saika Ishaque (Photo Source: Twitter)

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सायका ईशाक ने मुंबई इंडियंस के लिए महिला प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैच में 15 विकेट हासिल किए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?