वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए उत्साहित हैं रिंकू सिंह, फोटोशूट के दौरान दिखाई पक्की दोस्ती
अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
अद्यतन - Dec 16, 2023 5:41 pm

इस समय टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह का जलवा देखने को मिल रहा है, जहां पहले इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में दमदार खेल दिखाया। वहीं अब वनडे क्रिकेट की बारी है और पहली बार रिंकू को वनडे टीम में शामिल किया गया है, जिसे लेकर खुद रिंकू भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसका नजारा सोशल मीडिया पर दिखा है जहां उन्होंने एक तस्वीर फैन्स के साथ में शेयर की है।
टी20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर रहे हैं रिंकू सिंह
दूसरी ओर अगले साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसे लेकर अभी कई खिलाड़ियों का नाम टीम में फिक्स नहीं हैं। दूसरी ओर रिंकू सिंह ने हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर फिनिशर टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। वहीं इस रेस में विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा भी हैं, जो आखिरी समय में तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
रिंकू सिंह की यारी है सबसे ज्यादा प्यारी
*अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह।
*वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट भी।
*फोटोशूट के बीच से रिंकू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है शेयर।
*इस तस्वीर में रिंकू के साथ नजर आ रहे हैं स्पिनर कुलदीप यादव भी।
कुलदीप यादव के साथ रिंकू सिंह की तस्वीर
फैन्स के 2 फेवरेट खिलाड़ियों की हो रही है वापसी
कल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जिसे लेकर टीम ने जमकर अभ्यास किया। वहीं इस सीरीज के जरिए 2 खिलाड़ियों की भारतीय टीम में वापसी हो रही है, जिसे लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। एशिया कप और वर्ल्ड कप में चुने जाने के बाद अब युजी चहल टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं, तो दूसरी संजू सैमसन की भी अब वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।