उस्मान ख्वाजा को सपोर्ट करने आए फैंस को धक्के मारकर मैदान से निकाला गया बाहर, बढ़ सकती है क्रिकेटर की मुश्किलें! - क्रिकट्रैकर हिंदी

उस्मान ख्वाजा को सपोर्ट करने आए फैंस को धक्के मारकर मैदान से निकाला गया बाहर, बढ़ सकती है क्रिकेटर की मुश्किलें!

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान को 360 रनों से हराया।

Usman Khawaja (Pic Source-Twitter)
Usman Khawaja (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान को 360 रनों से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पहले टेस्ट के चौथे दिन तमाम फैंस को फिलिस्तीन समर्थक संदेशों के बैनर के साथ देखा गया है जिसके बाद उन्हें तुरंत स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा गया।

बता दें, इस बैनर में वही संदेश लिखा हुआ था जो ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने जूते पर लिखा था- ‘ स्वतंत्रता एक मानव अधिकार है’ और ‘सभी जीवन समान है।’ हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उस्मान ख्वाजा को यह आदेश दिया था कि वो ऐसे जूते नहीं पहन सकते हैं क्योंकि संचालन संस्थान किसी भी मैच के दौरान राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय संदेशों पर सख्ती से रोक लगाती है।

हालांकि इन सब रोक के बावजूद उस्मान ख्वाजा ने वही जूते पहने लेकिन उन्होंने संदेश को सेमी ट्रांसपेरेंट टेप से कवर कर दिया। Optus Stadium ने अपने बयान में कहा कि, ‘साइन को हटा दिया गया था क्योंकि यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियम के खिलाफ है और कोई भी किसी भी तरीके के संदेश के साथ मैदान पर नहीं आ सकता है।’

ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला

पहले टेस्ट की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की पहली पारी में सभी विकेट खोकर 487 रन बनाए थे जिसके बाद पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 271 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसके बाद आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 5 विकेट पर 233 रन पर घोषित कर दिया। पाकिस्तान दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 89 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में 41 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 90 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?