WI vs ENG 2023: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ शेष दो T20I मैचों के लिए किया टीम का ऐलान; दो स्टार खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs ENG 2023: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ शेष दो T20I मैचों के लिए किया टीम का ऐलान; दो स्टार खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज के अंतिम दो मैच 20 और 22 दिसंबर को खेले जाएंगे।

West Indies Team. (Image Source: Getty Images)
West Indies Team. (Image Source: Getty Images)

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की T20I सीरीज के शेष दो मैचों के लिए टीम की घोषणा की। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने शिमरोन हेटमायर को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो T20I मैचों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से ड्रॉप कर दिया है, जबकि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है।

शिमरोन हेटमायर पिछले कुछ हफ्तों से बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों में केवल 32, 0 और 12 का स्कोर दर्ज किया और फिर दो T20I मैचों में 1 और 2 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें तीसरे मैच के लिए ड्रॉप कर दिया गया था। नतीजन हेटमायर की जगह जॉनसन चार्ल्स को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो T20I मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है।

CWI ने WI vs ENG सीरीज के शेष दो T20I मैचों के लिए किया टीम का ऐलान

इस बीच, अल्जारी जोसेफ को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ब्रेक दिया गया है, जहां वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो टेस्ट, तीन ODI और तीन T20I मैच खेलेगी, और तेज गेंदबाज के तीनों प्रारूपों में खेलने की संभावना है। वेस्टइंडीज का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा 17 जनवरी को एडिलेड में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगा।

यहां पढ़िए: दिसंबर 19- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

वहीं दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस त्रिनिदाद में इंग्लैंड के खिलाफ जारी T20I के अंतिम दो मैचों के लिए टीम में बुलाया गया हैं। वेस्टइंडीज फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे है और अब इस सीरीज के अंतिम दो मैच 20 और 22 दिसंबर को खेले जाएंगे। आपको बता दें, वेस्टइंडीज ने हालिया ODI सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीती थी।

यहां देखिए वेस्टइंडीज का T20I स्क्वॉड:

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?