ऑक्शन में करोड़ों की रकम कूटने के बाद, Travis Head-Pat Cummins का पहला रिएक्शन देखा क्या?
Pat Cummins ने कहा- मैं SRH टीम से खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं।
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2023 5:22 अपराह्न

आज IPL ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो रही है, जहां Travis Head और Pat Cummins के बाद अब Mitchell Starc ने इतिहास रच दिया है। जहां ऑक्शन में करोड़ों की रकम में बिकने के बाद ये खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।
Travis Head और Pat Cummins कितने में बिके?
भले ही इस बार IPL का ये मिनी ऑक्शन हो, लेकिन खिलाड़ियों को पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। जिसकी शुरू RR टीम ने की थी, जिसके बाद SRH और KKR टीम ने जमकर खिलाड़ियों पर पैसा लगाया है। Travis Head को SRH टीम ने कुल 6 करोड़ 80 लाख में खरीदा है, तो उनके दोस्त यानी की Pat Cummins 20 करोड़ 50 लाख में बिके हैं।
SRH टीम में आते ही क्या बोले Travis Head-Pat Cummins?
*Pat Cummins ने कहा की- मैं SRH टीम से खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं।
*कई बार हैदराबाद में खेला हूं, साथ ही इस बार ट्रैविस के साथ खेलूंगा- पैट।
*SRH टीम में पहले से काफी सारे बड़े खिलाड़ी है, खेलने में मजा आएगा- ट्रैविस।
*ट्रैविस बल्लेबाजी में करते हैं कमाल, कमिंस गेंदबाजी के साथ करते हैं बल्लेबाजी भी।
पहले Pat Cummins के बयान पर डालते हैं नजर
Travis Head भी काफी उत्साहित हैं SRH से खेलने के लिए
Pat Cummins ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं
भले ही SRH ने पैट कमिंस को 20 करोड़ की रकम में खरीदा था, लेकिन उसके बाद इस रकम का भी रिकॉर्ड टूट गया। जहां उनके दोस्त Mitchell Starc को KKR टीम ने रिकॉर्ड राशि में अपने नाम किया, जहां Mitchell Starc के लिए KKR टीम ने 24 करोड़ 75 लाख की रकम खर्च कर डाली। ये तीनों ही खिलाड़ी इस साल हुए वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में तीनों का प्रदर्शन दमदार रहा था। अब देखना अहम होगा की IPL 2024 में क्या ये खिलाड़ी अपनी रकम के मुताबिक प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं।