तमाम आलोचकों को मुंबई इंडियंस ने दिया खास संदेश, 'किसी खिलाड़ी.....' - क्रिकट्रैकर हिंदी

तमाम आलोचकों को मुंबई इंडियंस ने दिया खास संदेश, ‘किसी खिलाड़ी…..’

इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था जिसके बाद तमाम फैंस काफी निराश हो गए थे।

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में हुआ था जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने भी कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है।

हालांकि इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था जिसके बाद तमाम फैंस काफी निराश हो गए थे। मुंबई इंडियंस के सभी फैंस को यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही थी कि रोहित शर्मा को हटाकर टीम ने हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया है। इसके लिए फैंस ने मुंबई फ्रेंचाइजी को ट्रोल भी किया था।

अब जिन भी फैंस ने मुंबई इंडियंस को ट्रोल किया है उनको फ्रेंचाइजी ने एक कड़ी चेतावनी दी है। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें होस्ट यह बता रहा है कि फैंस का व्यवहार सच में काफी खराब था और उन्हें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और टीम का साथ देना चाहिए।

होस्ट नहीं यह भी कहा कि किसी भी खिलाड़ी को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए और उनके लिए खराब कमेंट नहीं करना चाहिए। बता दें, हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी। सब लोग उनके और उनके परिवार वालों के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख रहे थे जो उन्हें नहीं लिखना चाहिए था।

यह रहा मुंबई इंडियंस का ट्वीट

बता दें, मुंबई इंडियंस ने पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था जिसके बाद कई फैंस खुश थे लेकिन जैसे ही उन्हें इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया सभी काफी निराश हो गए थे। इसके पीछे का एक कारण यह भी है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

उनकी कप्तानी हमेशा ही काफी अच्छी रही है और टीम ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब देखना यह है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं? उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 2 साल कप्तानी की थी और टीम को एक बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?